{“_id”:”6ae5b9935950a18ada07e350″,”slug”:”indore-airport-road-navdapanth-bridge-accident-two-managers-death-news-2026-10-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”इंदौर में हादसा: झाबुआ से मीटिंग में आ रहे 2 मैनेजरों की दर्दनाक मौत, क्रेन ने मारी टक्कर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

INDORE NEWS
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर नावदापंथ ब्रिज के पास शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मृतक एक फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। शनिवार दोपहर दोनों के शवों का अलग-अलग अस्पतालों में पोस्टमार्टम कराया गया।
इंतजार के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को 4 लोग 2 बाइकों से झाबुआ से इंदौर में आयोजित एक मीटिंग में शामिल होने आ रहे थे। रास्ते में 2 साथी पीछे रह गए, तो दोनों युवकों ने अपनी बाइक खड़ी की और उनका इंतजार करने लगे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार क्रेन वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
साथियों ने पहुंचाया अस्पताल
पीछे आ रहे 2 अन्य साथियों ने हादसे को अपनी आंखों से देखा। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित करते हुए घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।
शाजापुर जिले के रहने वाले थे मृतक
मृतकों की पहचान रोहित मीणा निवासी सुगांव और नौशाद निवासी शाजापुर जिले के करई के पास स्थित गांव के रूप में हुई है। रोहित का शव एमवाय अस्पताल और नौशाद का शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जांच में जुटी पुलिस
साथ काम करने वाले कर्मचारी राहुल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे चंदन नगर थाने पहुंचे और फिर अस्पताल आए। हादसे की खबर मिलते ही कंपनी के अन्य कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के तथ्यों की जांच कर रही है।
Source link
#इदर #म #हदस #झबआ #स #मटग #म #आ #रह #मनजर #क #दरदनक #मत #करन #न #मर #टककर


