![]()
ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के शिंदे की छावनी (कुम्हारों का मोहल्ला) में शनिवार सुबह संतोष वर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 21 दिन पहले, यानी 9 अक्टूबर को, उसकी पत्नी प्रीति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 21 दिनों के भीतर पति-पत्नी दोनों की आत्महत्या से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। मृतक के परिजन ने ससुराल पक्ष के लोगों और पुलिस पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। 21 दिन पहले पत्नी ने की थी आत्महत्या बताया गया है कि 9 अक्टूबर को संतोष की पत्नी प्रीति ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद से संतोष मानसिक तनाव में था। प्रीति के परिजन ने उस पर मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। इंदरगंज थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस पूछताछ और परिजन के गंभीर आरोप मृतक के चचेरे भाई अनिल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस जांच के सिलसिले में पूरे परिवार को थाने ले गई थी। पुलिस ने बाकी परिजन को तो छोड़ दिया, लेकिन संतोष को रात 10:30 बजे छोड़ा गया। परिजन का गंभीर आरोप है कि थाने में पुलिस ने संतोष के साथ मारपीट भी की थी, जिससे वह बेहद आहत और डर गया था। रात को खाना खाया, तड़के उठा लिया आत्मघाती कदम संतोष वर्मा शुक्रवार रात थाने से छूटकर घर लौटने के बाद खाना खाया और सोने चला गया। इसके बाद शनिवार तड़के करीब 4 बजे उसने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शनिवार सुबह जब परिजन की नींद खुली तो घटना का पता लगा। पुलिस ने मारपीट के आरोपों को नकारा, जांच शुरू घटना की जानकारी मिलते ही इंदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, परिजनों द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों को इंदरगंज थाना से आए एएसआई अनूप शर्मा ने सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पत्नी के सुसाइड मामले में वैधानिक पूछताछ के लिए ही संतोष को बुलाया गया था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।
Source link
#दन #क #भतर #पतपतन #न #कय #ससइड #पतन #क #मत #क #बद #पत #न #लगई #फस #ससरल #पकष #और #पलस #पर #परतडन #क #आरप #Gwalior #News


