मैहर में ओवरलोड ट्रक पर 1.22 लाख का जुर्माना:  क्षमता से 20 टन ज्यादा माल मिला; यातायात पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था इस्तगासा – Maihar News

मैहर में नेशनल हाईवे-30 पर ओवरलोड मिले ट्रक के मामले में न्यायालय ने वाहन स्वामी पर 1 लाख 22 हजार 200 रुपए का जुर्माना लगाया है। ट्रक में तय क्षमता से करीब 20 टन ज्यादा माल भरा था। यातायात पुलिस ने चालानी कार्रवाई के बाद न्यायालय में इस्तगासा पेश किया था। 26 अक्टूबर को जांच में मिला था ओवरलोड ट्रक क्रमांक (MP66ZE6899) 26 अक्टूबर को नेशनल हाईवे-30 पर इंडियन कॉफी हाउस के पास खड़ा मिला था। यातायात प्रभारी कृष्णा मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान ट्रक ओवरलोड पाया गया। वजन कराने पर उसमें तय क्षमता से करीब 20 टन ज्यादा माल मिला। न्यायालय में पेश किया था इस्तगासा यातायात पुलिस ने ट्रक के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर मैहर न्यायालय में इस्तगासा पेश किया था। शनिवार को सुनवाई के बाद न्यायालय ने वाहन स्वामी पर 1 लाख 22 हजार 200 रुपए का जुर्माना लगाया। यातायात प्रभारी कृष्णा मिश्रा ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#महर #म #ओवरलड #टरक #पर #लख #क #जरमन #कषमत #स #टन #जयद #मल #मल #यतयत #पलस #न #करट #म #पश #कय #थ #इसतगस #Maihar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *