![]()
ग्वालियर के तिघरा डैम के प्रतिबंधित जंगली इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए गजराराजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) के दो एमबीबीएस (MBBS) छात्र नहाने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गए। घटना ‘बोट क्लब’ से करीब तीन किलोमीटर दूर कच्ची पार इलाके की है। शनिवार रात स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अभी तक दोनों छात्रों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। तिघरा डैम में डूबे दो छात्रों में से एक मुजफरपुर बिहार व दूसरा मध्य प्रदेश के बीना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तिघरा पहुंच गए हैं। 8 दोस्तों का ग्रुप गया था पिकनिक मनाने मेडिकल कॉलेज के 8 छात्र-छात्राओं का एक दल शहर से 35 किलोमीटर दूर तिघरा डैम पर पिकनिक मनाने पहुंचा था। इस ग्रुप में चार छात्राएं और चार छात्र शामिल थे। ये सभी छात्र तिघरा के बोट क्लब से करीब 3 किलोमीटर दूर ‘कच्ची पार’ नामक एक सुनसान और जंगली इलाके में पहुंच गए, जहां पानी काफी गहरा है और आम तौर पर पर्यटकों का जाना प्रतिबंधित है। यहां पहुंचने के बाद छह छात्र-छात्राएं ऊपर की तरफ पिकनिक स्पॉट पर रुककर आपस में बातचीत और खाने-पीने में व्यस्त थे, वहीं दो मेडिकल स्टूडेंट आयुष श्रीवास्तव निवासी मुजफरपुर बिहार और गोपाल अग्रवाल पुत्र विष्णु अग्रवाल निवासी बीना सागर मध्य प्रदेश नीचे पानी की तरफ चले गए और नहाने के लिए डैम में उतर गए। एमबीबीएस सेकंड ईयर के हैं दोनों डूबने वाले मेडिकल स्टूडेंट पुलिस के अनुसार डैम में गहरे पानी में डूबने वाले दोनों मेडिकल स्टूडेंट इस समय MBBS सेकंड ईयर के छात्र हैं। जिनमें आयुष बिहार और गोपाल मध्यप्रदेश के बीना सागर का रहने वाला है। दोनों अपने साथियों से बचकर डैम में नहाने चले गए थे। दोनों छात्रों के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी है। किनारे मिले सिर्फ ‘जूते और कपड़े’ पिकनिक मना रहे बाकी साथियों को काफी देर तक जब आयुष और गोपाल नजर नहीं आए, तो उन्हें चिंता हुई। साथियों ने उन्हें आवाजें दीं और आसपास ढूंढना शुरू किया। काफी तलाश करने के बाद कच्ची पार के पथरीले किनारे पर आयुष और गोपाल के जूते सलीके से रखे हुए मिले। किनारे पर जूते और कपड़े देखकर साथियों के होश उड़ गए। वे तुरंत समझ गए कि दोनों पानी में नहाने उतरे थे और अचानक गहरे पानी की तरफ चले जाने के कारण डूब गए। छात्रों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत तिघरा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। अंधेरे के बीच टॉर्च की रोशनी में शुरू हुआ रेस्क्यू मामले की गंभीरता और हाईप्रोफाइल मेडिकल छात्रों से जुड़ा होने के कारण ग्वालियर सीएसपी कृष्ण पाल सिंह और तिघरा थाना प्रभारी शिवराम सिंह कंषाना भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फौरन आपदा प्रबंधन (SDRF) की टीम और तिघरा के स्थानीय कुशल गोताखोरों को आपातकालीन कॉल कर मौके पर तैनात किया। रात तक जारी था सर्च ऑपरेशन चूंकि हादसा शनिवार शाम करीब सात बजे के आसपास का है, इसलिए कुछ ही देर में वहां गहरा अंधेरा छा गया। एसडीआरएफ की टीम ने नावों (बोट्स) और हाई-पावर सर्च लाइट/टॉर्च की मदद से पानी के भीतर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पानी की गहराई और नीचे कीचड़-चट्टानें होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्वालियर सर्कल सीएसपी कृष्ण पाल सिंह का कहना है कि तिघरा डैम के कच्ची पार इलाके में पिकनिक मनाने आए दो मेडिकल छात्रों के पानी में डूबने की दुखद घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें मौके पर सक्रिय कर दी गई थीं। स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। रात को अंधेरे के कारण रेस्क्यू में बाधा आई थी, जिसे रविवार सुबह से फिर से बड़े स्तर पर शुरू किया जाएगा है। दोनों छात्रों के परिजन को सूचित कर दिया गया है।”
Source link
#गवलयर #क #तघर #डम #म #बड #हदस #पकनक #मनन #गए #GRMC #क #द #मडकल #सटडट #डब #कनर #पर #मल #जत #रसकय #जर #Gwalior #News


