वर्कआउट में गई जानः 15 साल का कनिष्क खेल परिसर में गिरा, बड़े भाई ने सीपीआर दी, नहीं बचा सका

वर्कआउट में गई जानः 15 साल का कनिष्क खेल परिसर में गिरा, बड़े भाई ने सीपीआर दी, नहीं बचा सका

वर्कआउट में गई जानः 15 साल का कनिष्क खेल परिसर में गिरा, बड़े भाई ने सीपीआर दी, नहीं बचा सका

15 वर्षीय कनिष्क
– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के अटल खेल परिसर में व्यायाम करते समय 15 वर्षीय किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कनिष्क बोयक के रूप में हुई है, जो स्कीम 78 का निवासी था। कनिष्क अपने 17 वर्षीय भाई दिव्यांश के साथ अटल खेल परिसर में नियमित वर्कआउट और एक्सरसाइज करने पहुंचा था।


वार्मअप के दौरान बिगड़ी हालत

परिसर में दोनों भाई साथ मिलकर वार्मअप एक्सरसाइज कर रहे थे। इसी दौरान कनिष्क अचानक जमीन पर गिर पड़ा। अपने छोटे भाई को अचानक गिरता देख दिव्यांश घबरा गया और उसे होश में लाने का प्रयास करने लगा। दिव्यांश ने तत्काल समझदारी दिखाते हुए कनिष्क को सीपीआर भी दिया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

कनिष्क की हालत बिगड़ती देख दिव्यांश ने परिसर में आसपास व्यायाम कर रहे अन्य लोगों से मदद मांगी। वहां मौजूद लोग किशोर को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कनिष्क का परीक्षण किया और उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना शनिवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। रविवार दोपहर 2 बजे किशोर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नियमित व्यायाम का था अभ्यास

मृतक के रिश्तेदार हरीश बोयत ने जानकारी दी कि कनिष्क पिछले 2 से 3 साल से अटल खेल परिसर में नियमित रूप से व्यायाम करने जाता था। घटना के समय उसका बड़ा भाई भी साथ ही मौजूद था। दोनों भाई अपनी मां के साथ इंदौर के राजमोहल्ला क्षेत्र में रहते थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कनिष्क 10वीं कक्षा का छात्र था और इस अचानक हुई त्रासदी से पूरा परिवार और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं। कनिष्क के पिता का 12 साल पहले एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। आसपास के नजदीकी लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले भी कनिष्क दौड़ते समय अचानक गिर पड़ा था। उस समय डॉक्टरों ने हृदय से जुड़ी समस्या का जिक्र किया था, हालांकि इलाज के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गया था।

Source link
#वरकआउट #म #गई #जन #सल #क #कनषक #खल #परसर #म #गर #बड #भई #न #सपआर #द #नह #बच #सक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *