पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से बड़ी खबर सामने आ रही है। सुरक्षा बलों ने पिछले तीन दिनों में 21 आतंकवादियों को मार गिराया है। यह पूरी कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई है। सेना की मीडिया विंग ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है। यह मुठभेड़ उत्तरी वजीरिस्तान जिले में पिछले 72 घंटों से चल रही थी। मारे गए आतंकियों में चार बड़े रिंग लीडर यानी कमांडर भी शामिल हैं। ये कमांडर सुरक्षा बलों पर हमले और आम नागरिकों की हत्या के मामलों में वांछित थे। सरकार इन आतंकियों को ‘फिटना-अल-ख्वारिज’ कहती है। यह असल में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का ही दूसरा नाम है।
Source link
#खबर #पखतनखव #म #बड #सनय #कररवईttp #क #चर #टप #कमडर #समत #आतक #ढर #भर #मतर #म #हथयर #बरमद #Pakistan #Khyber #Pakhtunkhwa #Military #Operation #Terrorists #Killed



