![]()
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली के बाजारों में पटाखों की खुली बिक्री की खबर पर चिंता जताई। कोर्ट ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी से आदेश के उल्लंघनों की जांच करने को कहा है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट का हवाला दिया। रिपोर्ट में कोर्ट के बैन के बावजूद अलग-अलग तरह के पटाखे बिकने की बात कही गई है। कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली-NCR में 4 से 6 नवंबर तक सिर्फ प्रमाणित ग्रीन पटाखे बेचने की परमिशन दी थी। साथ ही 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक फोड़ने की परमिशन दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री को लेकर निर्देश दिए थे कि केवल CSIR-NEERI और PESO से प्रमाणित पटाखे ही बनाए और बेचे जा सकते हैं। बिक्री तय जगहों पर ही करने और ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया गया था। हर पटाखे के पैकेट पर प्रमाणन की जांच के लिए QR कोड लगाना जरूरी है। पटाखों की लड़ियों और बेरियम वाले पटाखों पर भी प्रतिबंध है। इसके बावजूद हिन्दुस्तान टाइम्स की 3 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, चांदनी चौक, सदर बाजार, शास्त्री नगर, सरोजिनी नगर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी समेत दिल्ली के कई बाजारों में पटाखे खुलेआम बिक रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दुकानदार ग्रीन पटाखों के नाम पर पारंपरिक पटाखे भी बेच रहे हैं। कई पैकेट पर QR कोड नहीं थे या उनसे प्रमाणन की जानकारी नहीं मिल रही थी। दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर सुनवाई कर रहा है। कोर्ट ने माना था कि पहले लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद पारंपरिक पटाखों की अवैध बिक्री जारी रही। अब कोर्ट ने 9 नवंबर से पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध फिर लागू करने का निर्देश दिया है।
Source link
#रपरट #दलल #म #सभ #तरह #क #पटख #बक #रहसपरम #करट #क #सरकर #क #जच #क #आदश #दवल #पर #सरफ #गरन #पटख #फडन #क #परमशन


