भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर आज इंदौर दौरे पर:  राजवाड़ा से गांधी हॉल तक साइकिल रैली और पौधारोपण अभियान में होंगे शामिल – Indore News

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर आज इंदौर दौरे पर: राजवाड़ा से गांधी हॉल तक साइकिल रैली और पौधारोपण अभियान में होंगे शामिल – Indore News

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर आज इंदौर दौरे पर:  राजवाड़ा से गांधी हॉल तक साइकिल रैली और पौधारोपण अभियान में होंगे शामिल – Indore News


इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर आज इंदौर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इंदौर बीजेपी द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन जागरूकता रैली निकालेगी। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने बताया कि श्याम टेलर सुबह 7 बजे राजवाड़ा पहुंचेंगे, जहां वे मां अहिल्यादेवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद राजवाड़ा से गांधी हॉल तक ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन जागरूकता रैली निकाली जाएगी। गांधी हॉल पहुंचकर पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। मीसाबंदी के परिवार से करेंगे मुलाकात इसके बाद सुबह 9:30 बजे वे विशिष्टजन संपर्क अभियान के तहत मीसाबंदी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय फूलचंद वर्मा के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। सुबह 10:30 बजे श्याम टेलर खजराना गणेश मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। दोपहर 4 बजे भाजपा कार्यालय में भाजयुमो की संगठनात्मक बैठक आयोजित होगी, जिसमें वे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। शाम 7 बजे एमजी रोड स्थित बडीज कैफे में आयोजित युवा प्रोफेशनल मीट में वे शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, समर्पण और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर युवाओं से संवाद करेंगे।

Source link
#भजयम #परदश #अधयकष #शयम #टलर #आज #इदर #दर #पर #रजवड #स #गध #हल #तक #सइकल #रल #और #पधरपण #अभयन #म #हग #शमल #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *