Bigg Boss 20 में आया नया ट्विस्ट, Love Gill की मां के एक ऑडियो मैसेज ने उड़ाई Mahhi Vij की नींद!


रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के बीते दो हफ्ते लव गिल के लिए काफी मुश्किलों भरे साबित हुए हैं। शो के दौरान उनके चरित्र पर कई तरह के सवाल खड़े किए गए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और डटकर अपना गेम खेल रही हैं। लव किसी की बेतुकी बातें बर्दाश्त नहीं करती हैं और यही वजह है कि घर में उनके कई कंटेस्टेंट्स के साथ टकराव देखने को मिले हैं। हाल ही में माही विज के साथ लव गिल की तीखी तकरार हुई थी, जिसमें माही ने उन पर अपमानजनक टिप्पणियां कर दी थीं। अब इस पूरे विवाद पर लव गिल की मां का गुस्सा फूटा है और उन्होंने सीधे तौर पर माही विज को निशाने पर लिया है।

ऑडियो मैसेज में माही विज की लगाई क्लास

‘बिग बॉस 20’ के घर में जल्द ही एक इमोशनल टास्क देखने को मिलने वाला है, जहां सभी कंटेस्टेंट्स को उनके घरवालों के संदेश मिलेंगे। इस टास्क के तहत लव गिल की मां ने अपनी बेटी के लिए एक खास ऑडियो मैसेज भेजा है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, लव की मां ने पहले तो अपनी बेटी का हौसला बढ़ाया और उसे गेम में मजबूती से खड़े रहने की सीख दी। इसके बाद उन्होंने माही विज का जिक्र करते हुए लव के खिलाफ अभद्र भाषा और भद्दे कमेंट्स इस्तेमाल करने पर माही को जमकर लताड़ लगाई।

इसे भी पढ़ें: एक्स ने हाथ काटकर मांग भरने की कोशिश की थी, Kanika Mann के रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे

आने वाले एपिसोड में फिर भिड़ेंगी माही और लव

घर का माहौल आने वाले दिनों में और गरमाने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में माही विज और लव गिल के बीच एक बार फिर जोरदार झगड़ा देखने को मिलेगा। दरअसल, टास्क के दौरान माही विज भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को ‘घर तोड़ने वाली’ का टैग देती नजर आएंगी, जिस पर आम्रपाली और माही के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो जाएगी। इस विवाद में जब लव गिल दखल देंगी, तो बात और बिगड़ जाएगी और माही-लव के बीच भारी हंगामा खड़ा हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Emraan Hashmi की Rooh को लेकर आया बड़ा अपडेट, 2027 में तीन भाषाओं में होगी रिलीज फिल्म

घर में कैसा रहा है लव गिल का सफर?

‘बिग बॉस 20’ में लव गिल का सफर कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है। शुरुआत में दर्शक उनके खेल को समझने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब वह एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आई हैं। लव अपने हक के लिए अकेले लड़ना जानती हैं और यही बेबाक अंदाज दर्शकों को उनकी ओर आकर्षित कर रहा है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *