इंदौर में प्री-मानसून एक्टिव, सुबह बदला मौसम:  कई क्षेत्रों में हुई बारिश, बिजली कड़की; रात का पारा 7 डिग्री लुढ़का, अब मौसम साफ – Indore News

इंदौर में प्री-मानसून एक्टिव, सुबह बदला मौसम: कई क्षेत्रों में हुई बारिश, बिजली कड़की; रात का पारा 7 डिग्री लुढ़का, अब मौसम साफ – Indore News

इंदौर में प्री-मानसून एक्टिव, सुबह बदला मौसम:  कई क्षेत्रों में हुई बारिश, बिजली कड़की; रात का पारा 7 डिग्री लुढ़का, अब मौसम साफ – Indore News


इंदौर में प्री-मानसून का रुख अब बदला है। रात में तेज हवाओं के कारण तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आई। रविवार अलसुबह शहर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके साथ ही बिजली कड़की और कई इलाकों में बिजली गुल भी रही। इस दौरान 1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिली रही। मौसम के इस बदलाव से कुछ समय के लिए ठंडक जरूर रही, लेकिन फिर उमस का दौर शुरू हो गया। इससे पहले शनिवार दोपहर में काफी उमस रही और लगातार चौथे दिन पारा 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान पिछले चार दिनों से 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड हो रहा था, लेकिन शनिवार रात यह 7 डिग्री लुढ़ककर 19.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। अगले 4 दिन तक ऐसा ही मौसम मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक टर्फ की एक्टिविटी है। इसलिए अगले 4 दिन का वेदर फोरकास्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार आंधी-बारिश के साथ रविवार को इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में तेज गर्मी का असर भी रहेगा। दरअसल अभी प्री-मानसून के सक्रिय होने से पूरा मध्य प्रदेश भीग रहा है। कहीं तेज आंधी चल रही है तो कहीं ओले-बारिश का दौर है। मानसून 3 से 4 दिन लेट चल रहा है। ऐसे में यह प्रदेश में 18 जून तक एंटर हो सकता है। इंदौर में प्री-मानसून में अब तक 2 इंच बारिश जून में इंदौर में दिन के टेम्प्रेचर में खासी गिरावट होती है। पिछले 7 साल यानी- 2020, 2021, 2022, 2023, 2024 और 2025 में जून में कम गर्मी पड़ी। पारा 39.6 से 41.6 डिग्री के बीच रहा है। पिछले साल तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंचा था। इस महीने कोटे की 20 प्रतिशत तक बारिश हो जाती है। पिछले 24 घंटों में इंदौर में 29.1 मिमी (एक इंच से ज्यादा) बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके सहित इस सीजन में अब तक 55.2 मिमी (2 इंच से ज्यादा) बारिश हो चुकी है, जबकि आधा माह बचा है। बारिश के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो साल 1980 में यहां जून महीने में 17 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक 5 इंच बारिश का रिकॉर्ड 23 जून 2003 को बना था। 3 जून 1991 में इंदौर में दिन का पारा 45.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं, 12 जून 1958 को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इंदौर के जून का मौसम

Source link
#इदर #म #परमनसन #एकटव #सबह #बदल #मसम #कई #कषतर #म #हई #बरश #बजल #कडक #रत #क #पर #डगर #लढक #अब #मसम #सफ #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *