महाराष्ट्र अपडेट्स:अस्पताल में शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात; नवी मुंबई में फायरिंग, दो युवतियां घायल – Maharashtra Updates Sharad Pawar Health Navi Mumbai Firing Bjp Sena Ncp Politics Pune Nagpur Palghar News

महाराष्ट्र अपडेट्स:अस्पताल में शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात; नवी मुंबई में फायरिंग, दो युवतियां घायल – Maharashtra Updates Sharad Pawar Health Navi Mumbai Firing Bjp Sena Ncp Politics Pune Nagpur Palghar News

Maharashtra Updates Sharad Pawar Health Navi Mumbai firing BJP Sena NCP politics Pune Nagpur palghar news

महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
– फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने गुरुवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। 85 वर्षीय पवार को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह सोमवार से पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में इलाज करा रहे थे। पटेल ने अस्पताल में राजनीतिक चर्चाओं से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि वे पारिवारिक संबंधों के कारण पवार और सुप्रिया सुले से मिलते रहते हैं। इससे पहले रविवार को पटेल और अन्य वरिष्ठ एनसीपी नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस बैठक में एनसीपी प्रमुख सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ व जय मौजूद नहीं थे, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई। रिपोर्टों के अनुसार, एनसीपी नेतृत्व पार्थ पवार के बढ़ते प्रभाव से खुश नहीं है।


नवी मुंबई में फायरिंग, दो युवतियां गंभीर रूप से घायल

देर रात नवी मुंबई में कोपर खैराने के सेक्टर एक के SS-3 कॉम्प्लेक्स में गोली चलने का मामला भी सामने आया। फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्जुन चव्हाण (22) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका कथित साथी राकेश चव्हाण अभी भी फरार है। पीड़िता के भाई ने कहा, ‘मैं और मेरे पिता बाहर गए थे। मेरी मां और मेरी दोनों बहनें घर पर थीं। तभी कोई लड़का आया, उन्हें गोली मार दी और भाग गया। दोनों बहनों को गोली लगी… गोली चलाने वाला आदमी हमारे घर के ठीक पीछे रहता है।’

Source link
#महरषटर #अपडटसअसपतल #म #शरद #पवर #और #परफलल #पटल #क #मलकत #नव #मबई #म #फयरग #द #यवतय #घयल #Maharashtra #Updates #Sharad #Pawar #Health #Navi #Mumbai #Firing #Bjp #Sena #Ncp #Politics #Pune #Nagpur #Palghar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *