टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। सुरभि ज्योति मां बन गई हैं। उनके और पति सुमित सूरी के घर एक प्यारी सी नन्ही परी का आगमन हुआ है। सुरभि पिछले काफी समय से अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही थीं और लगातार खूबसूरत फोटोशूट्स के जरिए फैंस के साथ जुड़ी हुई थीं। अब एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी इस ‘गुड न्यूज’ को शेयर कर फैंस को झूमने का मौका दे दिया है।
सोशल मीडिया पर शेयर किया बेहद क्यूट पोस्ट
सुरभि ज्योति ने 13 जून को बेटी को जन्म दिया और इसके ठीक एक दिन बाद यानी आज फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद क्यूट नोट शेयर किया है, जिस पर लिखा है, ‘बेटी हुई है’ और साथ में 13 जून 2026 की तारीख लिखी है। इस पोस्ट के आखिर में ‘लव सुरभि और सुमित’ लिखा है। फोटो के कैप्शन में सुरभि ने लिखा, “हमारी बेटी आ गई है। हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है।”
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: Nora Fatehi का छलका दर्द, बोलीं- Career की शुरुआत में 20 लाख रुपये ठगे गए! Hindi को लेकर मेरा मजाक उड़ाया गया
बधाई देने वालों का लगा तांता
सुरभि का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। फैंस से लेकर तमाम टीवी सेलेब्स कपल को माता-पिता बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “यिप्पी….. बधाई हो।” इसके अलावा कई बड़े स्टार्स और फैंस लगातार इस पोस्ट पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: सब कुछ था Booked, ऐन मौके पर Ranveer Singh ने Don 3 को मारी लात? Ashok Pandit ने बताई पूरी इनसाइड स्टोरी
शादी के दूसरे साल में ही बन गईं मां
सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने 27 अक्टूबर 2024 को बहुत ही लो-प्रोफाइल तरीके से शादी रचाई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों ने बेबी प्लानिंग में ज्यादा समय नहीं लिया। कपल की शादी की दूसरी सालगिरह से पहले ही उनके घर नन्हा मेहमान आ गया है, इसलिए आगे फैंस को डबल सेलिब्रेशन देखने को मिलेगा।
Source link



