इमेज स्रोत, Getty Images
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 1 मिनट
ओमान में मौजूद भारतीय दूतावास ने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि ओमान के तट पर उसे भारतीय झंडे वाले एक जहाज़ का इंजन फ़ेल होने की ख़बर मिली है.
भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, “मिशन को ओमान के तट के पास भारतीय ध्वज वाले जहाज़ विराट-1 से जुड़ी एक घटना की जानकारी मिली है. जहाज़ पर कथित तौर पर चालक दल के 14 भारतीय सवार थे. घटना के संबंध में ओमानी अधिकारियों और आसपास मौजूद जहाज़ों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया जा रहा है.”
इसके बाद दूतावास ने एक और पोस्ट कर जानकारी दी कि जहाज़ का इंजन ख़राब हो गया था.
दूतावास ने लिखा, “जानकारी के मुताबिक, जहाज़ में इंजन ख़राब हो गया था, जिसके बाद चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित रूप से एक लाइफराफ्ट (रेस्क्यू बोट) में भेज दिया गया. ओमानी अधिकारियों और आसपास मौजूद जहाज़ों की मदद से बचाव अभियान फ़िलहाल जारी है.”
इससे पहले ओमान के तट के पास अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत हो गई थी.
इसे लेकर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की थी.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
Source link
#ओमन #क #तट #क #पस #भरतय #झड #लग #जहज #क #इजन #फल #लग #क #सवर #हन #क #खबर

