इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में रविवार सुबह 6 बजे बादल बरस पड़े। लगभग आधा घंटा बारिश से लोगों को सुखद अहसास हुआ। वहीं शहर के बाकी क्षेत्रों में बूंदाबांदी …और पढ़ें

HighLights
- शहर में अगले सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा
- आगामी दिनों में दोपहर तक गर्मी सताएगी और उसके बाद हल्के बादल छाएंगे
- इंदौर में इस बार इस तय समय पर मानसून के आने की संभावना कम है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में अगले सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आगामी दिनों में दोपहर तक गर्मी सताएगी और उसके बाद आंशिक रूप से बादल छाएंगे। इंदौर में आमताैर पर 16 जून के बाद मानसून का आगमन हो जाता है लेकिन इस बार इस तय समय पर मानसून के आने की संभावना कम है।
इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में रविवार सुबह 6 बजे बादल बरस पड़े। लगभग आधा घंटा बारिश से लोगों को सुखद अहसास हुआ। वहीं शहर के बाकी क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। शहर के पश्चिम क्षेत्र में बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। कुछ देर तेज बारिश के बाद बौछारें गिरती रहीं। शहरवासियों को अब मानसून का बेसब्री से इंतजार है। जैसे ही मानसून आएगा तो झमाझम बारिश होगी और लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल सकेगी।
यदि मानसून की परिस्थितियां अनूकूल रही तो ही मानसून के 20 जून के आसपास आने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौश्र में आगामी दिनों में दोपहर के बाद शहर में आंशिक रुप से बादल छाएंगे। शहर में 17 व 18 जून को गरज-चमक की स्थितियां दिखाई देगी और हल्की वर्षा भी होने की संभावना है।
आगामी दिनों में गर्मी, उमस के साथ वर्षा और धूल भरी आंधी चलेगी
प्री मानसून की गतिवधियों के तहत शहर में आगामी दिनों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं भी चलने की संभावना है। आगामी दिनों में हवाओं का रुख दक्षिण पश्चिमी रहेगा। इस वर्ष अरब सागर के बजाए बंगाल की खाड़ी की ओर से मानसून के इंदौर में प्रवेश की संभावना है। ऐसे में आगामी दिनों में इंदौर में दिन व रात तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहेगा। ऐसे में शहरवासियों को आगामी दिनों में गर्मी, उमस के साथ वर्षा की गतिवधियां भी देखने को मिलेगी। शहर में धूल भरी आंधी भी चलेगी।
Source link
#Weather #Update #बदल #व #हवओ #क #बदल #रख #स #इदर #म #दसतक #दग #मनसन #उमसभर #गरम #कर #रह #परशन


