दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप:  पति ने बताया हादसा, मां ने कहा- दामाद मांग रहा था कार – Singrauli News

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप: पति ने बताया हादसा, मां ने कहा- दामाद मांग रहा था कार – Singrauli News

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप:  पति ने बताया हादसा, मां ने कहा- दामाद मांग रहा था कार – Singrauli News


सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता आरती विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत को लेकर रविवार को दिनभर हंगामा जारी रहा। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पति का दावा है कि इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय सड़क दुर्घटना में पत्नी बाइक से गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हुई। मृतका की मां रीता विश्वकर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरती की शादी वर्ष 2021 में सुमित विश्वकर्मा से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही पति सुमित विश्वकर्मा सहित ससुराल पक्ष के लोग दहेज में फोर व्हीलर गाड़ी और दो लाख रुपए की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर आरती को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मां का आरोप है कि आरती फोन पर मारपीट और उत्पीड़न की जानकारी देती थी। परिजनों के अनुसार, 13 जून की रात पति सुमित आरती की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे बाइक से अस्पताल ले जाने निकला था। बाद में सुमित ने परिजनों को बताया कि रास्ते में हादसा हो गया और आरती बाइक से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस पर मायके पक्ष इस कहानी पर सवाल उठा रहा है। उनका आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण आरती की हत्या की गई है और अब इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की जा रही है। बेटी ने बताया था जान को खतरा मृतका की मां ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले दामाद ने फोन पर धमकी दी थी और आरती ने भी अपनी जान को खतरा बताया था। इस घटना के बाद आरती अपनी दो मासूम बेटियों को पीछे छोड़ गई हैं। पीएम रिपोर्ट का इंतजार बैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि परिजनों से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल के मुआयने और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हंगामे की अन्य तस्वीरें…

Source link
#दहज #क #लए #ववहत #क #हतय #क #आरप #पत #न #बतय #हदस #म #न #कह #दमद #मग #रह #थ #कर #Singrauli #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *