
हिंगोट हिंगोरिया नामक पेड़ का फल है। जिसे गांव के लोग कई दिनों पहले ही जंगल से तोड़कर ले आते हैं। नींबू से थोड़े बड़े आकार के फल की ऊपरी सतह नारियल की तरह कठोर और अंदर से गूदे से भरी होती है, जिसे ऊपर से साफ कर एक छोर पर बारीक और दूसरे छोर पर बड़ा छेद कर उसके अंदर बारूद भरकर दो दिन तक धूप में रखा जाता है। इसके छेद को पीली मिट्टी से बंद कर दूसरे बारीक छेद पर बारूद की टीपकी लगाई जाती है। निशाना सीधा रहे इसलिए हिंगोट के ऊपर आठ इंच का बांस की पिंची बांधी जाती है। इस तरह युद्ध में इस्तेमाल किया जाने वाला हिंगोट तैयार होता है। फिर हिंगोट युद्ध के दिन तुर्रा और कलंगी दल के योद्धा सिर पर साफा, कंधे पर हिंगोट से भरे झोले, हाथ में ढाल और जलती लकड़ी लेकर हिंगोट युद्ध मैदान की ओर नाचते गाते निकल पड़ते हैं।
Source link
#इदर #म #आज #हग #परपरक #हगट #यदध #सकड #लग #एकदसर #पर #बरसएग #अगनबण #Gautampura #Hingot #War #Diwali #Padwa #Kalangi #Turra


