
महामंडलेश्वर पहले भी अभद्र टिप्पणी कर विवादों में आ गए थे। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थिति श्री राधा किशोरी धाम में रहने वाले महामंडले्र इंद्रदेव महाराज ने रामलीला में माता सीता और भगवान राम के किरदार पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद श्रद्धालु गुस्सा हो गए थे। महामंडलेश्वर ने कथा के दौरान कहा था कि रामलीला में जो पात्र भगवान राम और माता-सीता का किरदार निभाते हैं, वे सिगरेट शराब पीते हैं। इंद्रदेव यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा था कि हम सबने देखा है जाओ जाकर ब्लाउज खोलकर देख लो, ये सीता नहीं पूरा कुंभकर्ण है। ऐसी बातें कहने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया था और बवाल मच गया था। इसके बाद इंद्रदेव महाराज को अपने बयान पर माघी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने बाद में कहा कि जो उन्होंने बचपन में देखा उसे ही लोगों को व्यास पीठ से बता रहे थे, उनका लक्ष्य भगवान का अपमान करना नहीं था और किसी की भावना को भी आहत करना नहीं था।
Source link
#गरदकष #क #बद #आध #रत #क #आशरम #क #कमर #म #बलय #महल #न #खल #महमडलशवर #क #कथत #करतत #क #पल #Vrindavan #Mahamandaleshwar #Indradev #Maharaj #Harassment #Allegations #Ujjain #Fir


