इंदौर की बदलेगी तस्वीर… भूजल स्तर सुधारने के लिए बनेंगे तालाब और चेकडैम, जंगलों में रोपे जाएंगे 2.81 लाख पौधे

इंदौर की बदलेगी तस्वीर… भूजल स्तर सुधारने के लिए बनेंगे तालाब और चेकडैम, जंगलों में रोपे जाएंगे 2.81 लाख पौधे

शहरों में बढ़ते जल संकट को देखते हुए इंदौर वनमंडल ने अब जंगलों में हरियाली बढ़ाने और जल संरक्षण पर भी काम शुरू कर दिया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 14 Jun 2026 10:38:51 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jun 2026 10:38:51 PM (IST)

इंदौर की बदलेगी तस्वीर… भूजल स्तर सुधारने के लिए बनेंगे तालाब और चेकडैम, जंगलों में रोपे जाएंगे 2.81 लाख पौधे
जंगल में बरसात के पानी को संरक्षित करने के लिए बनेंगे छोटे तालाब। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. सिर्फ पेड़ लगाना काफी नहीं, पानी सहेजना भी जरूरी
  2. खराब हुए 84 हजार पौधों की जगह लगाए जाएंगे नए पौधे
  3. 20 पौधारोपण स्थल पर तालाब बनाने का काम किया शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पेड़ों की लगातार कटाई और कम होती हरियाली का असर अब पर्यावरण के साथ-साथ भूजल की स्थिति पर नजर आने लगा है। शहरों में बढ़ते जल संकट को देखते हुए इंदौर वनमंडल ने अब जंगलों में हरियाली बढ़ाने और जल संरक्षण पर भी काम शुरू कर दिया है। वन विभाग ने जंगलों में पौधारोपण के साथ ऐसे इंतजाम किए हैं, जिससे बारिश का पानी रुके और भू-जल स्तर बढ़ सके, ताकि गर्मियों के दिनों में वन्यप्राणियों को पानी की कमी न हो सके।

जल संरचनाओं का निर्माण और पौधारोपण अभियान

इंदौर वनमंडल द्वारा वार्षिक पौधारोपण के अंतर्गत जंगलों में छोटे-छोटे तालाब, चेकडैम और कंटूर सहित अन्य जल संरचनाएं बनाई जाएंगी। जून-जुलाई में होने वाले पौधारोपण अभियान के दौरान इन कामों को भी गति दी जाएगी। इंदौर-चोरल, महू और मानपुर क्षेत्र के जंगलों में करीब 2 लाख 81 हजार पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधारोपण 20 अलग-अलग वन क्षेत्रों में किया जाएगा। इन क्षेत्रों में पौधों की सुरक्षा के साथ पानी की उपलब्धता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वन विभाग पहले से बने तालाबों का गहरीकरण भी करेगा, ताकि उनमें ज्यादा मात्रा में बारिश का पानी जमा हो सके। इससे गर्मियों में जंगलों में पानी की कमी कम होगी और वन्यजीवों को भी फायदा मिलेगा।

मुरझाए पौधों को बदलेंगे

पिछले साल लगाए गए पौधों में से करीब 20 से 22 प्रतिशत पौधे खराब हो गए हैं। इंदौर, महू, मानपुर और चोरल रेंज में मुरझाए पौधों को बदला जाएगा। वन विभाग ने ऐसे करीब 84 हजार पौधों की पहचान की है। अब इनकी जगह नए पौधे लगाए जाएंगे। यह काम जुलाई और अगस्त के बीच किया जाएगा।

दतुनि पहाड़ी पर बनेगा नगर वन

इंदौर वनमंडल नगर वनों को विकसित करने में लगा है। देवगुराडिया पहाड़ी पर नगर वन के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है, जिसमें वॉकिंग ट्रैक, प्रकृति पथ, तालाब, बटरफ्लाई गार्डन, औषधीय पौधों के क्षेत्र और बैठने की सुविधा की गई है। इस बार पहाड़ी के दूसरे हिस्से में आठ हजार पौधे रोपे जाएंगे। यह नगर वन के दूसरे चरण में काम होंगे, जबकि दूसरा नगर वन दतुनि पहाड़ी पर बनाया जाएगा। इस बार 24 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

Source link
#इदर #क #बदलग #तसवर.. #भजल #सतर #सधरन #क #लए #बनग #तलब #और #चकडम #जगल #म #रप #जएग #लख #पध

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *