CM चंद्रबाबू बोले- 500 और 2000 के नोट बंद हों:सिर्फ 100-200 रुपए के नोट चलें, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी

CM चंद्रबाबू बोले- 500 और 2000 के नोट बंद हों:सिर्फ 100-200 रुपए के नोट चलें, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी

CM चंद्रबाबू बोले- 500 और 2000 के नोट बंद हों:सिर्फ 100-200 रुपए के नोट चलें, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी


आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि 500, 1,000 और 2,000 रुपए के नोट बंद कर देने चाहिए। सिर्फ 100 और 200 रुपए के नोट ही चलन में रहने चाहिए। बड़े नोटों का चलन कम करने और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने से भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि पहले भी डिजिटल करेंसी को लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर पीएम नरेंद्र मोदी को सौंपी थी। अब वे फिर इस मुद्दे को उठाएंगे। नायडू ने यह मांग 9 नवंबर को अमरावती में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उठाई थी। यह बयान 8 नवंबर 2016 की नोटबंदी के 10 साल पूरे होने के अगले दिन आया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 19 मई 2023 को 2000 के नोट चलन से वापस लेने का फैसला किया था, लेकिन ये नोट अभी भी कानूनी रूप से वैध हैं। यानी इनसे लेन-देन किया जा सकता है। नायडू का दावा- स्थानीय चुनावों में NDA ने धनबल का असर कम किया आंध्र प्रदेश में हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा कि नतीजे नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के प्रति जनता के बढ़ते समर्थन को दिखाते हैं। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन ने चुनावों में धनबल के प्रभाव को कम करने में कामयाबी हासिल की है। सीएम की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, शहरी स्थानीय निकाय और परिषद चुनावों में NDA को 58.9% वोट मिले। यह 2024 के लोकसभा चुनाव में मिले 55.3% वोटों से 3.6 प्रतिशत अंक ज्यादा है। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) का वोट शेयर 2024 के 39.81% से घटकर स्थानीय निकाय चुनावों में 33.56% रह गया। इसमें 6.25 प्रतिशत अंक की गिरावट आई है। नायडू के मुताबिक, दोनों दलों के बीच वोट शेयर का अंतर 25.34 प्रतिशत अंक रहा। 100 मेयर और चेयरपर्सन पदों में से NDA ने 94 पर जीत दर्ज की नायडू के मुताबिक, शहरी स्थानीय निकायों में भी गठबंधन का प्रदर्शन मजबूत रहा। 100 मेयर और चेयरपर्सन पदों में से NDA ने 94 पर जीत दर्ज की। इनमें 13 में से 12 मेयर और 87 में से 82 चेयरपर्सन के पद शामिल हैं। इन पदों में TDP ने 70, जन सेना पार्टी ने 20 और BJP ने 4 पद जीते। गठबंधन ने 3,941 नगर निगम और नगरपालिका वार्डों में से 3,233 पर जीत दर्ज की। यह वार्डों का 82% है। NDA ने 100 में से 95 शहरी स्थानीय निकायों में बहुमत हासिल किया और 16 निकायों के सभी वार्डों में जीत दर्ज की। इसके मुकाबले YSRCP सिर्फ 4 शहरी स्थानीय निकायों और 558 वार्डों में जीत हासिल कर सकी। नायडू के मुताबिक, पार्टी 22 शहरी स्थानीय निकायों में एक भी वार्ड नहीं जीत पाई। ———— यह खबर भी पढ़ें… आंध्र में तीसरे-चौथे बच्चे के जन्म पर पैसे मिलेंगे:सीएम बोले- राज्य में जन्म दर बढ़ाने की जरूरत, कम जनसंख्या से अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपए और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपए दिए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#चदरबब #बल #और #क #नट #बद #हसरफ #रपए #क #नट #चल #डजटल #पमट #क #बढव #दन #स #भरषटचर #पर #रक #लगग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *