![]()
कोलकाता में सेना के एक अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में जवान गिरफ्तार हुआ है। घटना मिलिट्री रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में 5 नवंबर को हुई। हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन ने रविवार रात जवान को गिरफ्तार किया। लड़की की मां की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। शिकायत के मुताबिक लड़की कॉम्प्लेक्स के अंदर पार्क में दूसरे बच्चों के साथ खेलने गई थी। जवान कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। पुलिस ने CCTV फुटेज और पार्क में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के बयान के आधार पर उसकी पहचान की। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जवान लड़की के पास पहुंचा और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। जवान ने बच्ची के होंठ काट लिए। लड़की ने मदद के लिए चीख लगाई। इसके बाद जवान ने उसे छोड़ दिया। उसकी आवाज सुनकर पार्क में मौजूद सुरक्षा कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लड़की ने सुरक्षा कर्मचारियों को पूरी घटना बताई। इसके बाद उसने अपनी मां को हमले की जानकारी दी। CCTV फुटेज और सुरक्षा कर्मचारियों के बयान दर्ज पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं ने मिलिट्री रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स के CCTV फुटेज की जांच की। पार्क में घटना के समय तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। लड़की की मेडिकल जांच SSKM हॉस्पिटल में कराई गई। घटना के समय उसने जो कपड़े पहने थे, उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए जब्त किया गया है। आरोपी को शहर की अदालत में पेश किया गया। इसके बाद अदालत ने उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया। अब आगे क्या… पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि घटना के समय वो ड्यूटी पर कैसे पार्क में पहुंचा। सेना की तरफ से भी विभागीय कार्रवाई हो सकती है, इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। POCSO एक्ट के तहत भी कार्रवाई पर पुलिस विचार कर रही है, क्योंकि पीड़ित नाबालिग है।
Source link
#कलकत #म #सन #क #अफसर #क #बट #स #छडछडसरकष #म #तनत #जवन #न #परक #म #खल #रह #बचच #क #हठ #कट #दन #बद #गरफतर


