Kolkata Military Complex Assault Case

Kolkata Military Complex Assault Case

कोलकाता24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Kolkata Military Complex Assault Case

कोलकाता में सेना के एक अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में जवान गिरफ्तार हुआ है। घटना मिलिट्री रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में 5 नवंबर को हुई। हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन ने रविवार रात जवान को गिरफ्तार किया।

लड़की की मां के मुताबिक उनकी बेटी कॉम्प्लेक्स के अंदर पार्क में दूसरे बच्चों के साथ खेलने गई थी। जवान वहीं सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। मौका पाकर वह बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसने बच्ची के होंठ काट लिए।

पुलिस ने CCTV फुटेज और पार्क में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के बयान के आधार पर उसकी पहचान कर ली है, आरोपी का नाम मोहित पठान है।

सोमवार को उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 16 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

CCTV फुटेज और सुरक्षा कर्मचारियों के बयान दर्ज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं ने मिलिट्री रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स के CCTV फुटेज की जांच की। पार्क में घटना के समय तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

लड़की की मेडिकल जांच SSKM हॉस्पिटल में कराई गई। घटना के समय उसने जो कपड़े पहने थे, उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए जब्त किया गया है।

बंगाली अखबार संवाद प्रतिदिन के मुताबिक 11 साल की बच्ची उस दिन अकेली नहीं, अपने भाई के साथ आवासीय परिसर में खेल रही थी।

अब आगे क्या…

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि घटना के समय वो ड्यूटी पर कैसे पार्क में पहुंचा। सेना की तरफ से भी विभागीय कार्रवाई हो सकती है, इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। POCSO एक्ट के तहत भी कार्रवाई पर पुलिस विचार कर रही है, क्योंकि पीड़ित नाबालिग है।

—————-

यह खबर भी पढ़ें…

ममता के कोलकाता वाले घर पहुंची दिल्ली पुलिस, नोटिस दिया: पूर्व CM आरोपी नहीं, पीड़ित हैं; मामला 13 साल पुराने योजना भवन हंगामे से जुड़ा

दिल्ली पुलिस का एक कर्मी 9 नवंबर को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास 30B, हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर पहुंचा। संसद मार्ग थाने के कर्मचारी ने CrPC की धारा 160 के तहत नोटिस दिया।

दरअसल, इस केस में ममता आरोपी नहीं, बल्कि बतौर गवाह/पीड़ित बुलाई गई हैं। CrPC 160 धारा के तहत पुलिस किसी भी व्यक्ति को- जिसे केस के बारे में जानकारी हो, बयान देने के लिए थाने बुला सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
#Kolkata #Military #Complex #Assault #Case

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *