{“_id”:”6af32f8729b32869120e5836″,”slug”:”indore-minister-vijayvargiya-says-indore-remains-a-leader-in-cleanliness-thanks-to-everyone-s-collective-effo-2026-11-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”इंदौर: मंत्री विजयवर्गीय बोले- सबके साथ के कारण इंदौर रहता है स्वच्छता में सिरमौर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वच्छ भारत रैंकिंग में लगातार अव्वल रहने वाले इंदौर को इस बार भी दिल्ली में होने वाले पुरस्कार समारोह के लिए निमंत्रण मिला है। इंदौर को स्वच्छता प्रीमियर लीग में शामिल किया गया है, लेकिन इस बार नगर निगम की देखरेख में स्वच्छता के मामले में आगे बढ़े देपालपुर को पुरस्कार मिलने की उम्मीद है। पिछले साल देपालपुर की रैंकिंग 1710वीं थी, लेकिन इस बार उसे टॉप थ्री में स्थान मिलने की संभावना जताई जा रही है।
दिल्ली से आए निमंत्रण को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा पर काम करती है। इंदौर की स्वच्छता को शहरवासियों का साथ मिलता है। इसी कारण इंदौर स्वच्छता के मामले में लगातार नंबर वन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता मिशन की शुरुआत की थी और उनकी इस अवधारणा को इंदौर ने आत्मसात किया। अब इंदौर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र भी स्वच्छता के मामले में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे बुधवार को दिल्ली में होने वाले पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे।
पिछले साल स्वच्छता प्रीमियर लीग में शामिल शहरों के साथ अन्य शहरों की जोड़ियां भी बनाई गई थीं। इंदौर के साथ देपालपुर की जोड़ी थी। इस लीग में सात शहरों की जोड़ियां शामिल थीं, लेकिन इस बार इंदौर और देपालपुर दोनों को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।
देपालपुर में भी अधिकारियों ने सफाई का इंदौरी मॉडल लागू किया। यहां वर्षों से जमा करीब 50 टन कचरे का निपटान किया गया और देपालपुर को कचरा पेटी मुक्त बनाया गया। इसके साथ ही लोगों को जागरूक कर घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था को भी प्रभावी ढंग से लागू किया गया। इन्हीं प्रयासों के चलते देपालपुर ने स्वच्छता के मामले में उल्लेखनीय सुधार किया है।
Source link
#इदर #मतर #वजयवरगय #बल #सबक #सथ #क #करण #इदर #रहत #ह #सवचछत #म #सरमर


