Indore:इंदौर में स्मृति कल्प का आयोजन 14 जून को, साहित्यकार करेंगे चर्चा

Indore:इंदौर में स्मृति कल्प का आयोजन 14 जून को, साहित्यकार करेंगे चर्चा

इंदौर में स्मृति कल्प का आयोजन 14 जून को प्रीतमलाल दुआ सभागृह में हो रहा है। इस वर्ष इस आयोजन में दो सत्र होंगे, जिनमें मालती जोशी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा चर्चा की जाएगी तथा मालती जोशी की कहानियों का पाठ होगा।


 

इसमें शिरकत करने इस वर्ष प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता, पटकथाकार और निर्देशक अतुल तिवारी (मुंबई) तथा वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीशंकर बाजपेयी (दिल्ली) आ रहे हैं। कार्यक्रम में जानी-मानी साहित्यकार रंजना चितले और प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर मंजूषा राजस जौहरी मालती जी की कहानियों का पाठ करेंगी।

प्रसिद्ध साहित्यकार ज्योति जैन, अनीता सक्सेना और शिक्षाविद मधुरा फड़के अपने संस्मरण साझा करेंगी।यह आयोजन सोमनाथ एंड मालती जोशी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। आयोजन सभी के लिए खुला है। 

Source link
#Indoreइदर #म #समत #कलप #क #आयजन #जन #क #सहतयकर #करग #चरच

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *