![]()
अमरवाड़ा तहसील के राहीवाड़ा गांव में कुएं का पानी पीने के बाद एक ही परिवार के 5 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के कुल 9 सदस्यों ने पानी पिया था। दो दिन बाद 11 नवंबर को फिर तबीयत बिगड़ी और शरीर में जलन होने लगी। परिवार को शक है कि पुरानी रंजिश के चलते किसी ने कुएं के पानी में जहरीला पदार्थ मिलाया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। शिकायत के बाद पुलिस और पीएचई विभाग की टीम गांव पहुंची। पीएचई ने पानी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। पहले दिन चक्कर आए, फिर हुई जलन पीड़ित गुरुपाल चंद्रवंशी के अनुसार, 9 नवंबर की शाम परिवार के 9 सदस्यों ने कुएं का पानी पिया था। इसके कुछ समय बाद पांच लोगों को चक्कर आने लगे और वे असहज महसूस करने लगे। अगले दिन सुबह तबीयत कुछ ठीक लगी तो परिवार ने इसे सामान्य परेशानी समझा और किसी को जानकारी नहीं दी। 11 नवंबर को फिर तबीयत बिगड़ी। इस बार शरीर में जलन और पहले दिन जैसी परेशानी हुई। इसके बाद गुरुपाल ने ग्रामीणों को जानकारी दी। पुलिस चौकी में शिकायत की। प्रभावित लोगों में गुरुपाल, उनकी मां और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। पुलिस ने जांच शुरू की, पानी की रिपोर्ट का इंतजार शिकायत के बाद पुलिस गांव पहुंची और परिवार से जानकारी ली। पीएचई विभाग की टीम ने कुएं से पानी का नमूना लिया। परिवार को शक है कि किसी ने जानबूझकर पानी में कुछ मिलाया है। लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पीएचई विभाग की पूनम सनोडिया ने बताया कि टीम ने कुएं के पानी के नमूने लिए थे। लगभग सभी नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एक नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीएचई टीम के पहुंचने तक कुआं खाली हो गया था।
Source link
#छदवड #म #कए #क #पन #पन #स #लग #बमर #परन #रजश #म #जहर #मलन #क #शक #जच #क #लए #नमन #भज #Chhindwara #News

