इंदौर में लोहा व्यवसायी की चार वर्षीय बच्ची की कार में दम घुटने से मौत

इंदौर में लोहा व्यवसायी की चार वर्षीय बच्ची की कार में दम घुटने से मौत

इंदौर की नंदनवन कॉलोनी में रविवार को लोहा व्यवसायी की चार वर्षीय बेटी हाजरा की कार में दम घुटने से मौत हो गई। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 18 May 2026 08:46:38 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 08:54:59 PM (IST)

इंदौर में लोहा व्यवसायी की चार वर्षीय बच्ची की कार में दम घुटने से मौत
यह फोटो घटना से संबंधित नहीं है। प्रतीकात्मक रूप से कार की फोटो लगाई गई है।

HighLights

  1. भाई-बहनों के साथ एक कार्यशाला में गई थी
  2. सोमवार को बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया
  3. अत्यधिक गर्मी और दम घुटने से मौत की आशंका

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर की नंदनवन कॉलोनी में रविवार को लोहा व्यवसायी की चार वर्षीय बेटी हाजरा की कार में दम घुटने से मौत हो गई। वह दादा-दादी और तीन भाई-बहनों के साथ एक कार्यशाला में गई थी। लौटते समय दोपहर करीब 12 बजे कार में सो गई।

घर पहुंचने पर सभी लोग कार से उतर गए, लेकिन हाजरा पीछे की सीट पर सोती रह गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी तो घर में उसकी खोजबीन शुरू हुई।

सोमवार को बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया

हर कमरे में खोजा नहीं मिली तो कार में जाकर देखा जहां वह बेसुध पड़ी थी। स्वजन तुरंत उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जूनी इंदौर टीआई अनिल गुप्ता ने बताया कि सोमवार को बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया।

अत्यधिक गर्मी और दम घुटने के कारण मौत की आशंका

प्रारंभिक जांच में अत्यधिक गर्मी और दम घुटने के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। स्वजन के मुताबिक हाजरा को कहीं भी नींद आ जाती थी।

कार से उतरते समय किसी ने यह नहीं देखा कि वह सीट पर सो रही है। परिवार में तीन बच्चे हैं, जिनमें हाजरा दूसरी संतान थी।

यह भी पढ़ें- एंबुलेंस में नहीं मिली ऑक्सीजन, तड़पती मां को पीठ पर लादकर भागा बेटा, मौत

बच्चों को कार में बैठाने के दौरान बरतें ये सावधानियां

  • कार से उतरते समय हमेशा पीछे की सीट जरूर चेक करें।
  • बच्चा सो रहा हो तो उसे गोद में लेकर ही घर के अंदर जाएं।
  • कार लाक करने से पहले एक बार पूरी गाड़ी को अच्छे से देखें।
  • छोटे बच्चों को कभी भी कार में अकेला छोड़कर न जाएं।
  • कार की चाबी और रिमोट बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

Source link
#इदर #म #लह #वयवसय #क #चर #वरषय #बचच #क #कर #म #दम #घटन #स #मत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *