PM Modi Karnataka Visit | Bengaluru Metro Inauguration & Development Projects

PM Modi Karnataka Visit | Bengaluru Metro Inauguration & Development Projects

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Karnataka Visit | Bengaluru Metro Inauguration & Development Projects

बेंगलुरु3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
PM Modi Karnataka Visit | Bengaluru Metro Inauguration & Development Projects

पीएम मोदी इससे पहले 10 मई को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 और 14 नवंबर को कर्नाटक तथा गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु मेट्रो के नए चरण को हरी झंडी दिखाएंगे और कर्नाटक में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।

पीएम शुक्रवार को बेंगलुरु में सुबह 11 बजे प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे। यहां उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 12:45 बजे तवरेकेरे से आईआईएम बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे और उसमें सफर भी करेंगे।

दोपहर लगभग 1:15 बजे बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मैसूरु जाएंगे, जहां दोपहर लगभग 3:30 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम लगभग 4 बजे, कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद गुजरात के लिए रवाना होंगे।

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम

बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन कलेना अग्रहारा को तवारेकेरे से जोड़ेगी। इसे बनाने में करीब ₹3,470 करोड़ का खर्च आया है।

बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन कलेना अग्रहारा को तवारेकेरे से जोड़ेगी। इसे बनाने में करीब ₹3,470 करोड़ का खर्च आया है।

  • प्रधानमंत्री स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (एस-व्यास) के आवासीय मुख्यालय परिसर, प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर स्वर्ण जयंती प्रशासनिक खंड का शिलान्यास करेंगे और तिरुवनंतपुरम, केरल में एस-व्यासा ऑफ-कैंपस का शुभारंभ करेंगे।
  • पीएम बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन करेंगे, जो कलेना अग्रहारा को तवारेकेरे से जोड़ेगी। इसे बनाने में करीब ₹3,470 करोड़ का खर्च आया है। यह नया हिस्सा शहरी कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा।
  • पीएम हरलकुंटे, बेंगलुरु में गेल के कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। यह संयंत्र 12.6 टन स्वच्छ कंप्रेस्ड बायोगैस के उत्पादन के लिए प्रतिदिन लगभग 300 टन ठोस कचरे की प्रोसेसिंग करेगा।

मंगलुरु में भारत के सबसे बड़ी अंडरग्राउंड LPG स्टोरेज का शुभारंभ करेंगे

कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल का उद्घाटन करेंगे

कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल।

कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल।

पीएम मैसुरु में कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल का उद्घाटन करेंगे। यह भारत का पहला LED डोम तारामंडल है। यह सिर्फ अंतरिक्ष और ग्रहों को दिखाने वाला केंद्र नहीं, बल्कि खगोल विज्ञान की पढ़ाई और रिसर्च ट्रेनिंग का भी केंद्र है।

यह मैसूरु में चामुंडी पहाड़ी की तलहटी में स्थित मैसूर विश्वविद्यालय परिसर में बनाया गया है। इसका निर्माण भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) कर रहा है। यह ऐसी आधुनिक जगह है, जहां लोग एक गुंबद के अंदर बैठकर ऐसा अनुभव कर सकेंगे, मानो वे खुद अंतरिक्ष में मौजूद हों।

Source link
#Modi #Karnataka #Visit #Bengaluru #Metro #Inauguration #Development #Projects

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *