सार
- माइक्रोसॉफ्ट के कई सर्वर हुए ठप।
- सर्वर फेल होने से बढ़ा लोड।
- ऑटोमैटिक हेल्थ चेक में आई दिक्कत।
- आउटलुक, टीम्स और कैपिलॉट भी हुए प्रभावित।

विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट की कई सेवाएं अचानक ठप होने से दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई अपना आउटलुक अकाउंट नहीं खोल पा रहा है, तो कोई ईमेल न जाने की वजह से परेशान है। माइक्रोसॉफ्ट 365, टीम्स और कैपिलॉट जैसी सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। शुरुआत में लोगों को लगा कि सर्वर पर अचानक बहुत ज्यादा ट्रैफिक आने से यह समस्या हुई है, लेकिन कंपनी की शुरुआती जांच में एक अलग ही वजह सामने आई है। माइक्रोसॉफ्ट के कई सर्वर अचानक काम करना बंद कर गए थे। इसके बाद बाकी सर्वरों पर लोड बढ़ता चला गया। आइए समझते हैं कि आखिर यह तकनीकी खराबी कैसे शुरू हुई और इसका असर इतनी सारी सेवाओं पर क्यों पड़ा।
माइक्रोसॉफ्ट में आखिर हुआ क्या था?
- कल यानी बृहस्पतिवार देर रात माइक्रोसॉफ्ट की ईमेल सेवा आउटलुक और माइक्रोसॉफ्ट 365 में अचानक परेशानी शुरू हो गई। भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स को अपने अकाउंट में लॉग-इन करने, ईमेल भेजने और नए मेल रिसीव करने में दिक्कत आने लगी। कई यूजर्स अपना इनबॉक्स तक नहीं खोल पा रहे थे।
- इसका असर केवल आउटलुक पर ही नहीं, बल्कि माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और एआई असिस्टेंट कैपिलॉट पर भी पड़ा। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर से कनेक्ट होने वाली ओपनएआई और एंथ्रोपिक की कुछ सेवाओं में भी परेशानी आई है। खासतौर पर माइक्रोसॉफ्ट 365 कनेक्टर से जुड़ी सुविधाओं पर इसका असर पड़ा ।

सर्वर ठप होने की क्या वजह आई सामने?
एक सर्वर की खराबी से बाकी सेवाओं पर कैसे पड़ा असर?
- देखिए, माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन सेवाएं बड़े सर्वर नेटवर्क पर चलती हैं। जब कोई यूजर आउटलुक खोलता है या फिर इमेल भेजता है, तो उसकी रिक्वेस्ट इन सरवर्स तक पहुंचती है। सर्वर उस रिक्वेस्ट को प्रोसेस करके यूजर को सेवा उपलब्ध कराते हैं।
- लेकिन जब नेटवर्क के कई सर्वर अचानक काम करना बंद कर देते हैं, तो उनकी जिम्मेदारी बाकी सक्रिय सर्वर पर भी आ जाती है। इससे उन पर लोड बढ़ जाता है। अगर वे भी बढ़ी हुई रिक्वेस्ट को ठीक से संभाल नहीं पाते, तो यूजर्स को लॉग-इन, ईमेल भेजने और रिसीव करने में परेशानी होने लगती है।
- माइक्रोसॉफ्ट की जांच में भी कुछ ऐसा ही सामने आया। कंपनी ने बताया कि सर्वर के अनुपलब्ध होने से बाकी इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव बढ़ रहा था। प्रभावित सरवर्स पर एक जरूरी प्रक्रिया भी ओवरलोड हो रही थी, जिससे वे जवाब देना बंद कर रहे थे।

माइक्रोसॉफ्ट ने क्या कदम उठाए?
- यह समस्या सामने आते ही कंपनी ने अपने सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव और रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की। माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ समय के लिए नए डिप्लॉयमेंट और कॉन्फिगरेशन बदलाव रोक दिए, ताकि हाल में किए गए बदलावों की जांच की जा सके।
- इसके अलावा, कंपनी ने प्रभावित सर्वरों को रीस्टार्ट करना शुरू किया और आउटलुक का कनेक्शन ट्रैफिक दूसरे सर्वरों और वैकल्पिक नेटवर्क रास्तों पर भेजा। इसका मकसद प्रभावित सर्वरों का लोड कम करना और यूजर्स को दोबारा सेवाओं से जोड़ना था।
- कंपनी ने कुछ प्रभावित सर्वरों को वापस चालू करने के बाद उनकी स्थिरता भी जांची। शुरुआती स्तर पर कुछ क्षेत्रों में सेवाओं की आंशिक बहाली देखने को मिली। हालांकि, सर्विस पूरी तरह सामान्य होने के लिए प्रभावित इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक करना जरूरी था, लेकिन इंडिया में आउटलुक अभी भी प्रभावित है।
Source link
#मइकरसफट #क #सवए #हई #ठप #Outlook #स #Teams #तक #मच #हडकप #आखर #कय #थ #अचनक #आई #तकनक #खरब #क #वजह #Microsoft #Crash #Technical #Reason #Massive #Global #Outlook #Cloud #Outage



