![]()
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) और कुछ निजी व सरकारी बैंकों के बीच हुए सैलरी पैकेज एग्रीमेंट खत्म हो चुके हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षकों और पुलिस यूनिट इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दें, जिनके वेतन खाते एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और केनरा बैंक में हैं। अब इन बैंकों की ओर से सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाली विशेष सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी। पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों को भेजे पत्र में बताया है कि इन बैंकों के साथ हुए अनुबंध समाप्त हो चुके हैं। इन अनुबंधों के तहत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दुर्घटना या सामान्य मृत्यु की स्थिति में बीमा राशि समेत कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलती थीं। कब खत्म हुए एग्रीमेंट एग्रीमेंट दोबारा करने की कोशिश जारी पुलिस मुख्यालय ने सभी इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि जिन पुलिसकर्मियों के वेतन खाते इन तीनों बैंकों में हैं, उन्हें अनुबंध समाप्त होने की जानकारी दी जाए। साथ ही यह भी बताया गया है कि इन बैंकों के साथ अनुबंध का नवीनीकरण कराने के लिए पुलिस मुख्यालय की कल्याण शाखा लगातार प्रयास कर रही है। यह आदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के कल्याण प्रकोष्ठ की ओर से जारी किया गया है।
Source link
#तन #सल #पहल #एगरमट #खतम #अब #पलसकरमय #क #सचत #कय #एचडएफस #एकसस #बक #और #कनर #बक #क #पलसकरमय #क #सलर #पकज #अटकग #Bhopal #News


