इंदौर में गिरवी फ्लैट का सौदा कर 56 लाख ठगने वाला गिरफ्तार, समझौते का बहाना बनाकर कोर्ट में बुलाया था

इंदौर में गिरवी फ्लैट का सौदा कर 56 लाख ठगने वाला गिरफ्तार, समझौते का बहाना बनाकर कोर्ट में बुलाया था

इंदौर अपराध शाखा ने गिरवी फ्लैट बेचकर 56 लाख ठगी करने वाले कपिल राधावल्लभ सोमानी को कोर्ट में समझौते के बहाने बुलाकर गिरफ्तार किया। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 08:53:38 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 08:59:06 AM (IST)

इंदौर में गिरवी फ्लैट का सौदा कर 56 लाख ठगने वाला गिरफ्तार, समझौते का बहाना बनाकर कोर्ट में बुलाया था
इंदौर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में ठगी का आरोपी।

HighLights

  1. संचार नगर निवासी दिनेश कुमार जैन ने शिकायत की
  2. वाणी एन्क्लेव के दो फ्लैट (301 और 303) का सौदा किया था
  3. आरोपी इन फ्लैट को फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख चुका था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अपराध शाखा ने ऐसे ठग को पकड़ा है जो बैंक और फायनेंस कंपनियों में गिरवी फ्लैट्स का सौदा कर व्यापारियों से ठगी करता था। पुलिस ने देर रात केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और समझौता के बहाने बुलाकर कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को शक है इसके गिरोह में बैंककर्मी, दलाल, रिश्तेदार और रजिस्ट्रार कार्यालय के कर्मचारी भी मिले हुए हैं। डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित का नाम कपिल पुत्र राधावल्लभ सोमानी निवासी शुभम रेसिडेंसी बिजलपुर है।

उसके खिलाफ संचार नगर (मेन) निवासी 68 वर्षीय दिनेश कुमार जैन द्वारा शिकायत दर्ज करवाई थी। एएसआई अनिल पुरोहित द्वारा इसकी जांच की और शनिवार रात केस दर्ज कर लिया। डीसीपी के अनुसार आरोपित ने सिलीकान सिटी स्थित वाणी एन्क्लेव के दो फ्लैट (301 और 303) का सौदा किया था।

आरोपी ने रजिस्ट्री नहीं की

कपिल इन फ्लैट को वास्तु फायनेंस कॉर्पोरेशन में गिरवी रख कर 21 लाख 90 हजार रुपये का ऋण ले चुका था। उसने फर्जी दस्तावेजों से सौदा किया और दिनेश जैन से 5 फरवरी 2024 को कुल 20 लाख रुपये ले लिए।

इसी तरह कपिल ने बिजलपुर स्थित शुभम रेसिडेंसी के फ्लैट (106) का भी 14 फरवरी 2024 को सौदा किया और 15 लाख 90 हजार रुपये ले लिए। आरोपी ने अनुबंध तो कर लिया लेकिन रजिस्ट्री नहीं की। बाद में पता चला उक्त फ्लैट को गिरवी रखे हुए है।

प्याज-लहसुन के कारोबार के नाम पर भी ठगी

दिनेश ने आरोप लगाया कि कपिल की यशवंत प्लाजा में सोमानी ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। वह प्याज-लहसुन का कारोबार बताता है। बांग्लादेश तक माल सप्लाई का दावा कर चुका है। आरोपित ने कारोबार में निवेश करने पर राशि दोगुना करने का झांसा दिया और दिनेश से 20 लाख रुपये ले लिए। डीसीपी ने जांच के बाद कायमी की और आरोपित को गिरफ्तार किया।

Source link
#इदर #म #गरव #फलट #क #सद #कर #लख #ठगन #वल #गरफतर #समझत #क #बहन #बनकर #करट #म #बलय #थ

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *