बोदरली मेले में रोक के बावजूद कराई हेला टक्कर:  पुलिस ने की कार्रवाई, समिति के 5 सदस्य और 4 हेला मालिकों पर केस दर्ज – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर के बोदरली मेले में हेला टक्कर कराने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार देर रात 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। इनमें मेला समिति के 5 सदस्य और 4 हेला मालिक शामिल हैं। जिले में हेला टक्कर कराने पर रोक है। पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर को बोदरली मेले में हेला टक्कर कराई गई। इसे कलेक्टर के आदेश और BNSS की धारा 163 का उल्लंघन माना गया है। जांच में पशुओं के साथ गलत व्यवहार किए जाने की बात भी सामने आई। समिति के 5 सदस्यों के नाम FIR में पुलिस ने मेला समिति के गुरुदयाल पंवार, अर्जुन चौहान, संजय पराड़कर, पिनेश चौहान और त्र्यंबक राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, हेला मालिक रेतू कास्डेकर, अहमद, सीताराम जाधव और रहमान को भी आरोपी बनाया गया है। इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223, 125 और 3(5) के साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत केस दर्ज किया गया है। शाहपुर और फोफनार में भी हुई थी कार्रवाई इससे पहले पुलिस ने शाहपुर के अमरावती नदी क्षेत्र और फोफनार के मोहना नदी क्षेत्र में भी हेला टक्कर कराने के आरोप में आयोजकों और हेला मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। बोदरली का मामला जिले में इस तरह की तीसरी कार्रवाई है।

Source link
#बदरल #मल #म #रक #क #बवजद #करई #हल #टककर #पलस #न #क #कररवई #समत #क #सदसय #और #हल #मलक #पर #कस #दरज #Burhanpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *