
Indore news: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में म्यूल खातों की खरीद फरोख्त बढ़ने से युवाओं के बैंक खाते साइबर ठगों के हथियार बनने लगे हैं। कंपनी में काम करने वाले युवाओं से लेकर पढ़ाई करने वाले अपने खाते पॉकेट मनी, कमीशन के चक्कर में बेच रहे हैं। इन्हें पता नहीं चलता कि इनके अकाउंट साइबर ठग चेन सिस्टम में प्राप्त कर ठगी की राशि लैंड कराने में इस्तेमाल करते हैं। ठगी की जांच में इन्हीं के बैंक खाते जांच के दायरे में आते हैं। 40 दिन में इंदौर कमिश्नरेट अंतर्गत थाने और क्राइम ब्रांच ने साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल म्यूल खातों और फर्जी सिम केस से जुड़े 118 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Source link
#इदर #म #स #हजर #रपए #म #बक #रह #बक #खत #आपक #खत #भ #ह #सकत #शकर #कस #दरज


