शाजापुर जिला अस्पताल में गंदा पानी जमा:  दवा वितरण केंद्र के बाहर बदबू, मच्छरों से नई बीमारी होने का खतरा – shajapur (MP) News

शाजापुर जिला अस्पताल में गंदा पानी जमा: दवा वितरण केंद्र के बाहर बदबू, मच्छरों से नई बीमारी होने का खतरा – shajapur (MP) News

शाजापुर जिला अस्पताल में गंदा पानी जमा:  दवा वितरण केंद्र के बाहर बदबू, मच्छरों से नई बीमारी होने का खतरा – shajapur (MP) News


शाजापुर जिला अस्पताल के दवा वितरण केंद्र के बाहर गंदा पानी जमा होने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में फैली गंदगी के कारण बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। एक ओर जहां जिला प्रशासन मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल परिसर में ही गंदे पानी का जमाव मच्छरों के पनपने का कारण बन रहा है। दवा वितरण केंद्र के बाहर पानी भरे रहने से आसपास का वातावरण दूषित हो गया है और तेज बदबू फैल रही है। दवा लेने आए सद्दाम नामक एक मरीज ने बताया कि यहां काफी बदबू आ रही है। उन्होंने तत्काल साफ-सफाई कराने की मांग की, ताकि मरीजों को असुविधा न हो। सद्दाम ने चिंता व्यक्त की कि लोग बीमारी का इलाज कराने आते हैं, लेकिन ऐसी गंदगी से उन्हें नई बीमारियों का खतरा हो सकता है। इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. बी.एस. मैना ने जानकारी दी कि कर्मचारियों को सफाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक पाइप टूट जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। डॉ. मैना ने आश्वासन दिया कि पाइप की मरम्मत कराकर जल्द ही पानी की निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Source link
#शजपर #जल #असपतल #म #गद #पन #जम #दव #वतरण #कदर #क #बहर #बदब #मचछर #स #नई #बमर #हन #क #खतर #shajapur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *