सार
दो होनहार बच्चों ने मिलकर सुरक्षा के लिए एआई टूल विकसित किया है। 10वीं के इन दोनों छात्रों के टूल से 91.7 फीसदी गतिविधियों पर सटीक नजर रखी जा सकती है। हैदराबाद के 18 डे-केयर सेंटरों में इसे लागू किया गया है। जानिए क्यों खास है एआई टूल- सजग

विस्तार
हैदराबाद और नोएडा के 10वीं कक्षा के दो छात्रों ने मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित एक ऐसा सुरक्षा प्रोजेक्ट तैयार किया है, जो सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर बच्चों से जुड़ी किसी भी संभावित सुरक्षा घटना की तुरंत पहचान कर सकता है।
18 डे-केयर सेंटरों में लागू हो चुका है सजग एआई
‘सजग एआई’ नाम के इस सिस्टम को कन्फेडरेशन ऑफ विमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया (सीओडब्ल्यूई) द्वारा संचालित 18 डे-केयर सेंटरों में लागू किया जा रहा है। हैदराबाद के श्लोक बिहानी और नोएडा के छात्र आर्यमन तापड़िया ने इस सिस्टम को बनाया है। तेलंगाना की विशेष सचिव (महिला एवं बाल विकास एवं अनुसूचित जाति विभाग) श्रुति ओझा ने दोनों छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
परीक्षण में 97.3% सुरक्षा घटनाओं की पहचान
सीओडब्ल्यूई के अनुसार, शुरुआती परीक्षण में ‘सजग एआई’ ने 97.3 फीसदी सुरक्षा घटनाओं की पहचान की और इसकी कुल सटीकता 91.7 प्रतिशत रही। शुरुआती परीक्षण में इसने 10 में से 8 प्रायोगिक घटनाओं को पकड़ा। हालांकि सामान्य खेल के दौरान हर 30 मिनट में लगभग एक गलत अलार्म भी बजा। संगठन का कहना है कि अन्य केंद्रों में इसका विस्तार करने से पहले गलत अलार्म को कम करना एक बड़ी चुनौती है।
प्रत्येक अवेक्षा केंद्र में 20 से 30 बच्चों की देखभाल
प्रत्येक ‘अवेक्षा’ केंद्र में छह महीने से छह साल की उम्र के लगभग 20 से 30 बच्चों की देखभाल की जाती है। ये केंद्र महिला औद्योगिक श्रमिकों और वंचित समुदायों के परिवारों के बच्चों को मुफ्त या बेहद कम शुल्क पर चाइल्डकेयर की सुविधा प्रदान करते हैं।
अब अवेक्षा केंद्रों की टूल के जरिये होगी लाइन निगरानी
यह सिस्टम सीओडब्ल्यूई के ‘अवेक्षा’ केंद्रों में लगे मौजूदा सीसीटीवी कैमरों से जुड़े एक कम लागत वाले कंप्यूटर का उपयोग करता है। किसी संदिग्ध घटना का पता चलने पर जानकारी सेंटर कोऑर्डिनेटर और संगठन की मॉनिटरिंग टीम को भेजी जाती है। सीओडब्ल्यूई इंडिया की संस्थापक उमा घुरका ने बताया कि इस टूल से बाद में फुटेज देखने के बजाय केंद्रों की लाइव निगरानी होगी।
Source link
#सरकष #क #लए #एआई #टल #10व #क #द #छतर #क #कमल #फसद #गतवधय #पर #सटक #नजर #कह #ह #रह #इसतमल #Hyderabad #Child #Tool #Aryaman #Tapadia #Sholka #Bihani #10th #Students #Activity #Accurate #Monitoring



