पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने घर में लगाई आग:  2 क्विंटल गेहूं-चावल जले, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; कोर्ट ने जेल भेजा – Satna News

पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने घर में लगाई आग: 2 क्विंटल गेहूं-चावल जले, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; कोर्ट ने जेल भेजा – Satna News

पारिवारिक विवाद में व्यक्ति ने घर में लगाई आग:  2 क्विंटल गेहूं-चावल जले, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; कोर्ट ने जेल भेजा – Satna News


सतना के कैलाशपुर गांव में पारिवारिक विवाद के बाद व्यक्ति ने रात अपने घर में आग लगा दी। आग में अनाज, कपड़े और गृहस्थी का सामान जल गया। घटना 14 नवंबर की है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। मझगवां टीआई आदित्य नारायण सिंह धुर्वे ने बताया कि घटना रात करीब 10 बजे हुई। राममिलन विश्वकर्मा (45), पुत्र चंदीदीन, ने पहले अपने बेटे मौरध्वज और मां पिपरिया विश्वकर्मा को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने घर में आग लगा दी। आग देखकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोटर पंप चालू कर पानी डाला और आग बुझाई। आग में करीब 2 क्विंटल गेहूं, 2 क्विंटल चावल, सरसों की 8 बोरियां, कपड़े और गृहस्थी का अन्य सामान जल गया। घटना के समय राममिलन की पत्नी अर्चना विश्वकर्मा (39) मझगवां अस्पताल गई हुई थीं। आग की सूचना मिलने पर वह गांव पहुंचीं और अगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, राममिलन काफी समय से पत्नी और परिजनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। उसने पहले भी घर में आग लगाने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की और सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

Source link
#परवरक #ववद #म #वयकत #न #घर #म #लगई #आग #कवटल #गहचवल #जल #पलस #न #आरप #क #पकड #करट #न #जल #भज #Satna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *