![]()
सीधी जिले के ग्राम हत्था में सोमवार शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाजार से लौटते समय हादसा घायलों की पहचान रघुनाथपुर निवासी बिट्टन कोल, रानी कोल और अनिल कोल के रूप में हुई है। ये तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार से घर का सामान खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे ग्राम हत्था के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई। उन्होंने बिना वक्त गंवाए एक निजी वाहन का इंतजाम किया और तीनों घायलों को तुरंत रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घायल अनिल कोल ने बताया कि वे सभी रघुनाथपुर के रहने वाले हैं। ट्रक और चालक की तलाश में जुटी पुलिस रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि ट्रक और बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना को अंजाम देकर भागे ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और जांच की कार्रवाई कर रही है।
Source link
#सध #म #तज #रफतर #टरक #न #बइक #क #टककर #मर #द #महलओ #समत #लग #गभर #बजर #स #समन #खरदकर #गव #लट #रह #थ #Sidhi #News


