Wheat Irrigation: गेहूं की पहली सिंचाई कब करें? जानें पानी देने का सही समय

बुवाई के 20 से 22 दिन बाद करें पहली सिंचाई: गेहूं की समय पर बुवाई करने वाले किसानों को पहली सिंचाई करीब 20 से 22 दिन के अंदर कर देनी चाहिए. इस समय पौधों की जड़ें विकसित हो रही होती हैं. सही समय पर पानी मिलने से पौधों की बढ़वार अच्छी होती है.

पहली सिंचाई हल्की रखें: पहली बार खेत में बहुत ज्यादा पानी न भरें. हल्की सिंचाई करें, ताकि मिट्टी में जरूरी नमी बनी रहे. ज्यादा पानी देने से खेत में जलभराव हो सकता है, जिससे पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है.

मिट्टी के हिसाब से दें पानी: हर खेत की मिट्टी पानी को एक जैसी मात्रा में नहीं रोकती. बलुई मिट्टी में पानी जल्दी नीचे चला जाता है, जबकि चिकनी मिट्टी में नमी ज्यादा समय तक बनी रहती है. इसलिए मिट्टी की बनावट और नमी देखकर ही सिंचाई करें.

पौधों की शुरुआती बढ़वार का रखें ध्यान: गेहूं की बुवाई के बाद शुरुआती दिनों में पौधे छोटे और नाजुक होते हैं. इस समय पानी की कमी होने पर उनकी बढ़वार रुक सकती है. इसलिए खेत में पर्याप्त नमी बनाए रखें, ताकि पौधों का विकास ठीक से हो सके.

जड़ों को मजबूत बनाने में मिलती है मदद: समय पर सिंचाई करने से गेहूं की जड़ें अच्छी तरह फैलती हैं और मिट्टी में गहराई तक जाती हैं. इससे पौधों को पानी और जरूरी पोषक तत्व मिलते रहते हैं. मजबूत जड़ें फसल को गिरने से बचाने में भी मदद करती हैं.

अच्छे दाने और पैदावार के लिए जरूरी है सिंचाई: गेहूं की फसल को सही समय पर पानी मिलने से पौधों का विकास बेहतर होता है. आगे चलकर इससे बालियां और दाने अच्छी तरह विकसित हो सकते हैं. इसका असर कुल पैदावार पर भी पड़ता है, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन मिल सकता है.

Published at : 18 Nov 2026 03:45 PM (IST)

एग्रीकल्चर फोटो गैलरी

Source link
#Wheat #Irrigation #गह #क #पहल #सचई #कब #कर #जन #पन #दन #क #सह #समय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *