गांजा केस में फंसाने वाले ASP पर ‘सरकार’ मेहरबान:  बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की धमकी दे चुके, शिकायत दबाते रहे अफसर – Madhya Pradesh News

गांजा केस में फंसाने वाले ASP पर ‘सरकार’ मेहरबान: बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की धमकी दे चुके, शिकायत दबाते रहे अफसर – Madhya Pradesh News

गांजा केस में फंसाने वाले ASP पर ‘सरकार’ मेहरबान:  बीजेपी नेता को फर्जी रेप केस की धमकी दे चुके, शिकायत दबाते रहे अफसर – Madhya Pradesh News


सिवनी के होटल में घुसकर प्रेमी जोड़े को गांजे के केस में फंसाने की धमकी वाले वीडियो से देशभर में चर्चा में आए एएसपी दीपक मिश्रा को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। हालांकि, मिश्रा के कारनामों की फेहरिस्त लंबी है। मिश्रा इसी सिवनी कोतवाली में टीआई रहे, फिर लखनादौन में एसडीओपी बने और इसके बाद सिवनी में ही एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी संभालने लगे। होटल में गांजा रखवाकर प्रेमी युगल को फंसाने की धमकी देने का वीडियो सामने आने से पहले भी मिश्रा के खिलाफ लगातार शिकायतें हो रही थीं। इसके बावजूद उनके रसूख के चलते इन शिकायतों को लगातार अनदेखा किया जाता रहा। उनकी पोस्टिंग भी एएसपी के पद पर पीएचक्यू के सिस्टम को बायपास करके सीधे सरकार के हस्तक्षेप से की गई थी। मिश्रा के रसूख, शिकायतों की फेहरिस्त और उन पर मेहरबानों के नाम इस रिपोर्ट में पढ़िए… विधायक की मेहरबानी से मिला था पद जुलाई 2025 में बीजेपी विधायक दिनेश राय मुनमुन की सिफारिश पर मिश्रा सिवनी के एएसपी बनकर आए थे। विधायक ने भी स्वीकार किया कि उन्होंने मिश्रा के लिए सिफारिशी चिट्ठी लिखी थी। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि मिश्रा की सिवनी में पदस्थापना के लिए पीएचक्यू को दरकिनार कर दिया गया था। यानी पुलिस मुख्यालय की प्रक्रिया को बायपास कर सरकार ने उन्हें सिवनी में एएसपी बना दिया। मिश्रा जब सिवनी पहुंचे तो तत्कालीन एएसपी गुरुदत्त शर्मा ने कई महीनों तक अपना बंगला खाली नहीं किया। हालांकि बाद में उन्होंने स्थानांतरण स्वीकार कर लिया। पहले भी शिकायत, एसपी ने नहीं लिया एक्शन 19 अगस्त को बीजेपी के स्थानीय नेता नरेंद्र गुड्डू ठाकुर ने एसपी को शिकायत की थी कि एएसपी मिश्रा अपने सरकारी बंगले में अनैतिक गतिविधियां कर रहे हैं। ठाकुर ने एसपी को यह भी बताया था कि एएसपी उन्हें महिला संबंधी अपराध में फंसाकर उनका जीवन बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं। ठाकुर पेशे से एडवोकेट भी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में एक महिला का उल्लेख किया था। शिकायत में उन्होंने लिखा था कि महिला ने एएसपी मिश्रा के खिलाफ एसपी से शिकायत की थी और उसका आवेदन उन्होंने ही तैयार करवाया था। ठाकुर के मुताबिक, मिश्रा उन पर दबाव डाल रहे थे कि वे उस महिला से शिकायत वापस करवाएं। मिश्रा उन्हें जिलाबदर की कार्रवाई करने की धमकी भी दे रहे थे। जिसे जांच का जिम्मा उसके नीचे काम कर चुके मिश्रा जबलपुर जोन के आईजी प्रमोद कुमार वर्मा ने इस पूरे मामले की जांच डीआईजी राकेश सिंह को सौंपी है। यह भी एक संयोग है कि राकेश सिंह करीब चार साल पहले तक सिवनी के एसपी रहे हैं। उस दौरान एएसपी दीपक मिश्रा लखनादौन में एसडीओपी के पद पर तैनात थे। मिश्रा सिवनी जिले में एसडीओपी रहते हुए ही प्रमोट होकर एएसपी बने थे। ऐसा कहा जाता है कि स्थानीय विधायक दिनेश राय मुनमुन एसडीओपी रहते हुए मिश्रा की कार्यशैली से काफी प्रभावित थे।
बाद में इसी प्रभाव और विधायक की सिफारिश के चलते मिश्रा को सिवनी में एएसपी की जिम्मेदारी मिलने की बात सामने आई। बीजेपी विधायक दिनेश राय मुनमुन से भास्कर की बातचीत- क्या आपने दीपक मिश्रा को सिवनी में एएसपी बनाने की सिफारिश की थी?
विधायक: हां, यह सही है कि मैंने इसके लिए चिट्ठी लिखी थी। आपको मिश्रा में ऐसा क्या खास नजर आया था?
विधायक: मेरे पास कई लोग सिफारिश लेकर आते हैं। मैं सबकी मदद करता हूं। इसके पीछे कोई खास वजह नहीं थी। अभी आपने ही मुख्यमंत्री और डीजीपी को मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था?
विधायक: हां, मैंने मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र लिखकर मिश्रा के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की थी। उसी पर कार्रवाई हुई है। मिश्रा के पिता अंतिम सांस तक ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुए
एएसपी दीपक मिश्रा के पिता भी पुलिस इंस्पेक्टर थे। 1975 में वे बालाघाट कोतवाली में टीआई के पद पर तैनात थे। तब छात्र नेता कंकर मुंजारे की अगुवाई में उग्र भीड़ ने थाने का घेराव कर आग लगा दी थी। इस घटना में टीआई मिश्रा समेत तीन पुलिसकर्मी अंतिम सांस तक ड्यूटी निभाते जिंदा जल गए थे। बालाघाट के पूर्व सांसद कंकर मुंजारे उस घटना को याद करते हुए बताते हैं कि पुलिस कस्टडी में लकेश वासनिक नाम के युवक की मौत हो गई थी। पिटाई से दो अन्य छात्र भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद जनआंदोलन भड़क उठा और 20 फरवरी 1975 को थाने में आगजनी की घटना हुई। मुंजारे ने इस बात की भी पुष्टि की कि एएसपी दीपक मिश्रा उन्हीं टीआई मिश्रा के बेटे हैं, जिनका धमकी देते हुए वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है। पिता की मृत्यु के बाद दीपक मिश्रा को अनुकंपा के आधार पर सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति मिली थी। भास्कर इम्पैक्ट: 24 घंटे में 6 पुलिसवाले सस्पेंड ‘होटल में ठहरे कपल्स को धमकाते दिखे पुलिस अधिकारी…’ शीर्षक से 17 नवंबर काे खबर पब्लिश होने के 24 घंटे के भीतर सरकार ने एक्शन लेते हुए 6 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें ASP दीपक मिश्रा, SDOP चंचलेश मरकाम, टीआई सहित 6 पुलिसकर्मी शामिल हैं। होटल संचालक ने साउंड रिकॉर्डिंग वाले हिडन कैमरे से इनका स्टिंग किया था। इसकी 1.15 मिनट की रिकॉर्डिंग है। फुटेज वायरल होने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्शन लिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के निर्देश भी दिए हैं।

Source link
#गज #कस #म #फसन #वल #ASP #पर #सरकर #महरबन #बजप #नत #क #फरज #रप #कस #क #धमक #द #चक #शकयत #दबत #रह #अफसर #Madhya #Pradesh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *