पीएम की तारीफ पर विवाद:सैम पित्रोदा को हटाने की मांग, कांग्रेस के भीतर ही उठी आवाज; खरगे को किसने लिखा पत्र? – Sam Pitroda Praise For Pm Modi Controversy Angry Leaders Letter To Kharge For Ousting Overseas Congress Chief
“_id”:”6aff17a0581c7fae6b0cf949″,”slug”:”sam-pitroda-praise-for-pm-modi-controversy-angry-leaders-letter-to-kharge-for-ousting-overseas-congress-chief-2026-11-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पीएम की तारीफ पर विवाद: सैम पित्रोदा को हटाने की मांग, कांग्रेस के भीतर ही उठी आवाज; खरगे को किसने लिखा पत्र?”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
सैम पित्रोदा बोले- पीएम मोदी से कोई व्यक्तिगत दिक्कत नहीं – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा को संगठन के भीतर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कनाडा में रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता देवांशु नारंग ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर पित्रोदा को पद से हटाने की मांग की है।
टिप्पणी से नाराज नेताओं की दलील क्या?
संगठन के उपाध्यक्ष जॉर्ज अब्राहम ने भी उनकी टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इससे धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और अल्पसंख्यक अधिकारों पर कांग्रेस का पक्ष कमजोर हो सकता है। पित्रोदा ने मोदी को व्यक्तिगत रूप से गर्मजोशी से पेश आने वाला और दयालु बताया था।