मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो दिन बाद इंदौर में अब दिन में भी शहरवासियों को ठंड का अहसास होगा और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इंदौर में बीते दो दिन से न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

HighLights
- दौर में दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज
- दो दिन बाद दिन में भी होगा हल्की ठंडक का अहसास
- चक्रवात का दिखेगा असर, पूर्वी मप्र में वर्षा की संभावना
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहरवासियों को अभी दिन में धूप निकलने के कारण जहां गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं अलसुबह व रात में ही हल्की ठंड महसूस हो रही है। वर्तमान में शहर में हवाओं का रुख उत्तरी-पूर्वी बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो दिन बाद इंदौर में अब दिन में भी शहरवासियों को ठंड का अहसास होगा और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
इंदौर में बीते दो दिन से न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा।
चक्रवात का दिखेगा असर, पूर्वी मप्र में वर्षा की संभावना
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में ओडिशा व पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बना हुआ है। यह शुक्रवार को आंध्रप्रदेश तट से टकराएगा। इसका ज्यादा प्रभाव मप्र के पूर्वी हिस्से पर नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- MP Weather: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में छाए बादल, 20 से 22 तक वर्षा के आसार
पूर्वी मप्र में शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, रीवा, उमरिया व मऊगंज में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। वहीं इंदौर सहित प्रदेश के शेष हिस्सों में हल्के बादल छाएंगे और दिन का तापमान सामान्य व रात का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।
Source link
#इदर #म #द #दन #बद #बदलग #मसम #क #मजज #दन #म #भ #बढग #ठड #और #गरग #तपमन


