पति ने पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला:  मुरैना में खाना परोसने की बात पर मारपीट; लात-घूंसे और डंडों से हमला – Morena News

पति ने पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला: मुरैना में खाना परोसने की बात पर मारपीट; लात-घूंसे और डंडों से हमला – Morena News

पति ने पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला:  मुरैना में खाना परोसने की बात पर मारपीट; लात-घूंसे और डंडों से हमला – Morena News


मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद खाना परोसने को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक रूप ले गया। खाना परोसने की बात पर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, दिमनी थाना क्षेत्र के सहरियन का पुरा गांव निवासी धर्मेंद्र जाटव (38) सोमवार शाम शराब के नशे में घर पहुंचा। उसने अपनी पत्नी निशा जाटव (33) से खाना परोसने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि पत्नी ने उसके नशे में होने का विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर धर्मेंद्र ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। लात-घूंसों और डंडे से मारपीट के बाद सरिया से किया हमला
आरोप है कि धर्मेंद्र ने पहले पत्नी को लात-घूंसों और डंडे से पीटा। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने लोहे की सरिया से निशा के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से निशा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, धर्मेंद्र शराब पीने का आदी है और अक्सर नशे की हालत में घर पहुंचता था। इसी कारण पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। सोमवार को भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और घटना घटित हो गई। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। डीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सिर में लगी गंभीर चोट को मौत का कारण माना जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि आरोपी पति फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। मामले की जांच जारी है।

Source link
#पत #न #पटपटकर #पतन #क #मर #डल #मरन #म #खन #परसन #क #बत #पर #मरपट #लतघस #और #डड #स #हमल #Morena #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *