महाराष्ट्र:14 महिलाओं से शादी का वादा कर वर्षों करता रहा शोषण, यूएई से भारत लाया गया आरोपी, ऐसे मिली कामयाबी – Cbi Deports Mohd Mazin From Uae Accused Of Exploiting 14 Women On Marriage Pretext

महाराष्ट्र:14 महिलाओं से शादी का वादा कर वर्षों करता रहा शोषण, यूएई से भारत लाया गया आरोपी, ऐसे मिली कामयाबी – Cbi Deports Mohd Mazin From Uae Accused Of Exploiting 14 Women On Marriage Pretext

CBI deports Mohd Mazin from UAE accused of exploiting 14 women on marriage pretext

गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय (एमईए), गृह मंत्रालय और महाराष्ट्र पुलिस के साथ समन्वय कर रेड नोटिस के आधार पर वांछित आरोपी मोहम्मद माजिन को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत प्रत्यर्पित कराने में सफलता हासिल की है। आरोपी को 20 नवंबर, 2026 को भारत लाया गया। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले में उसकी तलाश चल रही थी।


क्या है आरोप?

महाराष्ट्र पुलिस के मामले के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक रूप से उसका शोषण किया। आरोपी ने धोखाधड़ी से पीड़िता से 18 लाख रुपये भी हासिल किए। इस मामले में सक्षम अदालत के समक्ष आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर इसी तरह 13 अन्य महिलाओं का भी शोषण किया था। उसने उनसे पैसे लिए और उनके साथ अंतरंग पलों के वीडियो भी रिकॉर्ड किए। इसके बाद आरोपी विदेश भाग गया था।

इंटरपोल के जरिए जारी कराया गया रेड नोटिस

महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई की नई दिल्ली स्थित इंटरपोल इकाई ने आरोपी के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से रेड नोटिस जारी कराया था। इसके बाद आरोपी की लोकेशन का पता लगाया गया और यूएई के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूएई के अधिकारियों ने आरोपी को भारत भेजने की अनुमति दे दी। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की एक एस्कॉर्ट टीम यूएई पहुंची, जहां आरोपी को उसे सौंप दिया गया। भारतीय एस्कॉर्ट टीम आरोपी के साथ 20 नवंबर 2026 को कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची।

Source link
#महरषटर14 #महलओ #स #शद #क #वद #कर #वरष #करत #रह #शषण #यएई #स #भरत #लय #गय #आरप #ऐस #मल #कमयब #Cbi #Deports #Mohd #Mazin #Uae #Accused #Exploiting #Women #Marriage #Pretext

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *