11:39 AM, 21-Nov-2026
पहले व्यवस्था गरीबी के मुद्दों को फाइलों में दबा देती थी: आईआईटी खड़गपुर में पीएम मोदी
ऐसा इसलिए था, क्योंकि उस समय की सोच यह थी कि देश की इतनी बड़ी आबादी को देखते हुए गरीबी कभी खत्म नहीं की जा सकती। गरीबी दूर करने के लिए सही नीतियां लागू करने की हिम्मत भी कोई नहीं जुटा पाता था।
जब हमारी सरकार पहली बार सत्ता में आई, तो मैंने लाल किले की प्राचीर से घोषणा की थी कि गरीबों के लिए शौचालय बनवाए जाएंगे। इस पर संसद में कुछ लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया और सवाल किया कि यह कैसा प्रधानमंत्री है, जो शौचालय बनाने की बात कर रहा है। ऐसे लोग यह समझने में नाकाम रहे कि शौचालय कितना जरूरी है, गरीबों के लिए इसका कितना महत्व है और खासकर गरीब महिलाओं और माताओं के लिए यह कितनी बड़ी जरूरत है।”
11:32 AM, 21-Nov-2026
भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी सोच की सीमाओं से बाहर निकलकर दिखाया: आईआईटी खड़गपुर में बोले प्रधानमंत्री
ठहरी हुई और नीरस सोच के साथ जीने वाले लोग वास्तव में जीवन का पूरा आनंद नहीं ले सकते। हमने अपनी सोच की सीमाओं को ही अपनी दुनिया की सीमाएं मान लिया है। कोई देश भी अपनी वास्तविक क्षमता को तभी पहचान पाता है, जब वह अपनी सोच के दायरे को तोड़कर आगे बढ़ता है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने ऐसा ही करके दिखाया है।
पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र भी अपनी क्षमताओं को तभी पहचानते हैं जब वे अपनी सोच की सीमाओं को तोड़ते हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने यही करके दिखाया है। भारत ने डंके की चोट पर कहा है- ब्रेक द लिमिट, अनलॉक द पॉसिबिलिटीज।
11:31 AM, 21-Nov-2026
देश के सपनों को पूरा करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: आईआईटी खड़गपुर में पीएम मोदी
आज जब हम विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं तो IIT खड़गपुर का 75 वर्षों का अनुभव देश के विकास में, देश के innovation profile में बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है। मुझे विश्वास है कि आप आज के Aspirational India के सपनों को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।
11:28 AM, 21-Nov-2026
आईआईटी खड़गपुर के इल्यूमिनेशन की अपनी ही रौनक होती है: पीएम
आईआईटी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, “आईआईटी खड़गपुर के इस प्लैटिनम जुबली समारोह में आज मेरे सामने भारत के अतीत, वर्तमान और भविष्य सब कुछ जुड़ा है। एक बहुत ही प्रतिभाशाली और महत्वाकांक्षी पीढ़ी यहां मौजूद है। आज हम सब इस संस्थान के 75 वर्षों की यात्रा को मनाने के लिए, इनकी परंपरा का सम्मान करने के लिए यहां पर सब एकत्रित हुए हैं। अपनी स्थापना के 75 वर्षों में आईआईटी खड़गपुर ने बहुत सारे मील के पत्थर बनाए हैं। इन 75 वर्षों में भारत ने बैलगाड़ी से लेकर बुलेट ट्रेन तक, डाक पत्रों से लेकर सोशल मीडिया तक बहुत कुछ बदलते हुए देखा है और इस बदलाव के हर दौर में देश के पहले आईआईटी के तौर पर आईआईटी खड़गपुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं यहां सभी को बधाई देता हूं।” उन्होंने लाइटर नोट पर छात्रों से कहा- आप छात्रों में जो दीवाली प्रतियोगिताओं में जीते हैं, अपने लिए ताली नहीं बजाएंगे तो आपके लिए कौन ताली बजाएगा।
11:19 AM, 21-Nov-2026
बंगाल की धरती वो धरती है जहां आइडियाज को बल मिलता है: आईआईटी खड़गपुर में प्रधानमंत्री मोदी
बंगाल की धरती वो धरती है जहां आइडियाज को बल मिलता है। यहां से नेशनल मूवमेंट बने हैं। यह संस्थान उसी जगह पर बना है, जहां कभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए डिटेंशन कैंप हुआ करता था।
11:11 AM, 21-Nov-2026
अपनी स्थापना के 75 वर्षों में आईआईटी खड़गपुर ने बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की हैं: पीएम
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पहुंचने में देरी होने के कारण क्षमा भी मांगी। उन्होंने कहा कि आज मेरे सामने भारत का अतीत, भारत का वर्तमान और भारत का भविष्य सबकुछ जुड़ा है। मेरे साथ एक टैलेंटेड और एस्पेरेशनल पीढ़ी यहां जुड़ी हुई है। अपनी स्थापना के 75 वर्षों में आईआईटी खड़गपुर ने बहुत सारे माइलस्टोन बनाए हैं। देश के पहले आईआईटी के तौर पर देश की उपलब्धियों में आईआईटी खड़गपुर की बहुत बड़ी भूमिका रही है।
11:00 AM, 21-Nov-2026
प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर में छात्रों और प्रोफेसर्स से मिले

पीएम मोदी आईआईटी खड़गपुर में छात्रों और प्रोफेसर्स से मिलते हुए।
– फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी खड़गपुर पहुंचकर और छात्रों और प्रोफेसर्स से बातचीत की। प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर में प्लैटिनम जुबली सेलिब्रेशन में हिस्सा ले रहे हैं।
10:54 AM, 21-Nov-2026
आईआईटी खड़गपुर पहुंचे पीएम, छात्रों से कर रहे संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह के तहत ‘विकसित भारत के लिए 75 आवाजें’ पहल के अंतर्गत संस्थान के 75 विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के साथ सीधे बातचीत करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को लेकर अपने विचार साझा करने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री इस मौके पर आईआईटी खड़गपुर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे। इसके साथ ही वह समारोह को संबोधित भी करेंगे।
08:08 AM, 21-Nov-2026
शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे पीएम
शनिवार को अपने दौरे में सबसे बाद में प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे। वह शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह समारोह को संबोधित भी करेंगे।
शैक्षणिक सत्र 2021-22 में शुरू हुआ कौशल दीक्षांत समारोह अब एक वार्षिक राष्ट्रीय आयोजन बन चुका है। इसका उद्देश्य कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करना और प्रशिक्षण पूरा कर रोजगार की दुनिया में कदम रखने वाले युवाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना है। इस वर्ष औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) और प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीओटी) के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
07:29 AM, 21-Nov-2026
वैशाली जिले में नितीश सेतु का दौरा करेंगे पीएम मोदी
इसके बाद प्रधानमंत्री बिहार रवाना होंगे। वह दोपहर करीब 1:15 बजे वैशाली जिले में नितीश सेतु का दौरा करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत करीब 34,470 करोड़ रुपये है। इस अवसर पर वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
इन परियोजनाओं में सड़क संपर्क, ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचे, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। इनका उद्देश्य राज्य में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और आम लोगों को बेहतर सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।
Source link
#Liveआईआईट #खडगपर #म #पएम #मद #सच #क #समत #न #रख #दश #म #यवओ #क #लए #चप #स #लकर #शप #तक #क #अवसर #Modi #Visit #West #Bengal #Bihar #Uttar #Pradesh #Live #Updates #Hindi #Today


