SCO Civilizational Forum Delhi | Musadiq Malik Statement on History

SCO Civilizational Forum Delhi | Musadiq Malik Statement on History

नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
SCO Civilizational Forum Delhi | Musadiq Malik Statement on History

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने दिल्ली के पुराना किला में आयोजित SCO सभ्यतागत संवाद मंच पर मुगल शासक हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पुराना किला खुद इतिहास की कई परतों की कहानी है।

मलिक ने कहा कि इस किले की नींव हुमायूं ने रखी थी, जो मध्य एशिया के तैमूरी वंश से जुड़े थे। बाद में अफगान शासक शेरशाह सूरी ने इसका निर्माण आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा, “एक दीवार, दो प्रतिद्वंद्वी यानी दो शासक और एक किला, जिसमें इतिहास की दो परतें हैं।”

पीएम मोदी ने शुक्रवार शाम दिल्ली के पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन किया। 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले SCO फोरम में पाकिस्तान समेत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार है, जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आया है।

फोरम में पाकिस्तानी मंत्री समेत कई देशों के नेता पहुंचे हैं।

फोरम में पाकिस्तानी मंत्री समेत कई देशों के नेता पहुंचे हैं।

चीन, ईरान सहित कई देश फोरम में शामिल

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 13 नवंबर को बताया था कि भारत ने 25 देशों को निमंत्रण भेजा है। इनमें चीन, कजाकिस्तान, ईरान, किर्गिज रिपब्लिक, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बेलारूस, अजरबैजान, आर्मेनिया, बहरीन, नेपाल, सऊदी अरब, कंबोडिया, तुर्किये और श्रीलंका शामिल हैं।

पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर शेखावत ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान भी आएगा। उनके मुताबिक, दोनों देशों की संस्कृति और सभ्यता का विकास साथ-साथ हुआ है। 1947 के बंटवारे के बाद दोनों देश अलग हुए, लेकिन उनकी साझा विरासत में अंतर नहीं है।

शेखावत ने कहा था कि भारत चाहता है कि SCO केवल राजनीति और अर्थव्यवस्था तक सीमित न रहे, बल्कि साझा सभ्यता और मानवीय मूल्यों पर बातचीत का मंच भी बने। इससे देशों और उनके लोगों के बीच बेहतर संबंध और आपसी समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।

पीएम ने SCO फोरम के उद्घाटन से पहले पुराना किला में भारत की विरासत पर आधारित प्रदर्शनी देखी।

पीएम ने SCO फोरम के उद्घाटन से पहले पुराना किला में भारत की विरासत पर आधारित प्रदर्शनी देखी।

PM मोदी ने 2025 में रखा था फोरम का प्रस्ताव

यह तीन दिवसीय कार्यक्रम बहुपक्षीय SCO आयोजन है। इसमें अलग-अलग देशों के विद्वान, शिक्षाविद, विशेषज्ञ और सांस्कृतिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इस फोरम का प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 में तियानजिन में हुए SCO शिखर सम्मेलन के दौरान रखा था। बिश्केक घोषणा में भी इस प्रस्ताव का स्वागत किया गया था।

फोरम के लिए पुराना किला क्यों चुना गया?

  • दिल्ली का पुराना किला प्राचीन इंद्रप्रस्थ से जुड़ा माना जाता है। यहां अलग-अलग कालखंडों की सभ्यताओं के अवशेष मिले हैं।
  • केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुताबिक, यह जगह भारत की सांस्कृतिक और सभ्यतागत यात्रा की कई परतों को दर्शाती है। इसी वजह से इसे फोरम के आयोजन के लिए चुना गया।
  • ASI के संग्रहालय निदेशक वसंत स्वर्णकार के मुताबिक, यहां खुदाई में ऐसे व्यापारिक संबंधों के संकेत भी मिले हैं, जो प्राचीन भारत के उन क्षेत्रों से रहे होंगे, जो आज SCO के सदस्य देश हैं।

————

ये खबर भी पढ़ें…

SCO समिट में मोदी बोले- दुनिया में युद्ध-अशांति पर चर्चा:हम भारत में सिविलाइजेशन डायलॉग कर रहे

पीएम मोदी ने शुक्रवार शाम दिल्ली के पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब दुनिया में युद्ध और अशांति पर चर्चा हो रही है, तब भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#SCO #Civilizational #Forum #Delhi #Musadiq #Malik #Statement #History

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *