फुटबॉल:ब्राजील के 19 वर्षीय फुटबॉलर और 23 साल की पत्नी के बीच अनोखा लव कॉन्ट्रैक्ट; नियम तोड़ा तो जुर्माना तय – Brazilian Endrick And Wife Gabriely Bizarre Marriage Contract, Penalties For Breaking Rules Football World Cup

फुटबॉल:ब्राजील के 19 वर्षीय फुटबॉलर और 23 साल की पत्नी के बीच अनोखा लव कॉन्ट्रैक्ट; नियम तोड़ा तो जुर्माना तय – Brazilian Endrick And Wife Gabriely Bizarre Marriage Contract, Penalties For Breaking Rules Football World Cup


दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल क्लबों में शामिल रियल मैड्रिड और ब्राजील के युवा स्टार फुटबॉलर एंड्रिक इन दिनों सिर्फ अपने अनोखे ‘मैरिज कॉन्ट्रैक्ट’ की वजह से ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी में आने वाली नई खुशियों को लेकर भी चर्चा में हैं। 19 वर्षीय फुटबॉलर और उनकी 23 वर्षीय पत्नी और मॉडल गैब्रिएली मिरांडा जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। प्रेग्नेंट होने के बावजूद गैब्रिएली फीफा विश्वकप 2026 में अपने पति का हौसला बढ़ाने अमेरिका पहुंची हैं। उन्हें हाल ही में ब्राजील और मोरक्को के बीच खेले गए विश्वकप मुकाबले के दौरान स्टेडियम में स्पॉट किया गया था।

इससे पहले भी वह ब्राजील के वॉर्म-अप मैचों में टीम का समर्थन करती नजर आई थीं। इसी बीच इस कपल का अनोखा ‘रिलेशनशिप कॉन्ट्रैक्ट’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसकी शर्तें जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। यह कोई साधारण समझौता नहीं है। इसमें प्यार जताने से लेकर चैटिंग के तौर-तरीकों और वीडियो गेम खेलने तक के नियम लिखे गए हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि नियम तोड़ने वाले को आर्थिक सजा भी भुगतनी पड़ती है। एंड्रिक ब्राजील-मोरक्को के बीच मैच में एक भी गोल नहीं कर पाए थे। मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by GABRIELY (@gabriely)




Brazilian Endrick and wife GABRIELY Bizarre Marriage Contract, Penalties for Breaking Rules Football World Cup

एंड्रिक और गैब्रिएली
– फोटो : instagram @gabriely


चार साल बड़ी मॉडल से की थी शादी

ब्राजील के इस स्टार फुटबॉलर ने 2024 में अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड गैब्रिएली मिरांडा से शादी की थी। गैब्रिएली उनसे चार साल बड़ी हैं और दोनों की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय रही है। शादी के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए एक खास कॉन्ट्रैक्ट तैयार किया, जिसकी शर्तें अब दुनिया भर में चर्चा बटोर रही हैं।


Brazilian Endrick and wife GABRIELY Bizarre Marriage Contract, Penalties for Breaking Rules Football World Cup

एंड्रिक और गैब्रिएली
– फोटो : instagram @gabriely


‘आई लव यू’ बोले बिना खत्म नहीं हो सकती बातचीत

इस कॉन्ट्रैक्ट की सबसे चर्चित शर्त यही है कि दोनों में से कोई भी बातचीत या मैसेज ‘आई लव यू’ कहे बिना खत्म नहीं कर सकता। चाहे दोनों किसी बात पर नाराज हों, बहस हुई हो या फिर व्यस्त दिन चल रहा हो, प्यार का इजहार करना दोनों के लिए अनिवार्य है। रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखने के लिए यह नियम बनाया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब मजाक भी हो रहा है।


Brazilian Endrick and wife GABRIELY Bizarre Marriage Contract, Penalties for Breaking Rules Football World Cup

एंड्रिक और गैब्रिएली
– फोटो : instagram @gabriely


‘ओके’ और ‘हम्म’ जैसे जवाब पूरी तरह बैन

आज की डिजिटल दुनिया में लोग अक्सर ‘ओके’ या ‘हम्म’ या छोटे जवाब देकर बातचीत खत्म कर देते हैं, लेकिन इस कपल के रिश्ते में ऐसा करना नियमों के खिलाफ है। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक दोनों को सम्मानजनक और पूरी बात के साथ जवाब देना होगा। छोटे या रूखे जवाबों को रिश्ते के लिए नुकसानदायक माना गया है। यहां तक कि पुर्तगाली भाषा में हंसी दर्शाने के लिए इस्तेमाल होने वाला लोकप्रिय शब्द ‘kkk’ भी प्रतिबंधित है।


Brazilian Endrick and wife GABRIELY Bizarre Marriage Contract, Penalties for Breaking Rules Football World Cup

एंड्रिक और गैब्रिएली
– फोटो : instagram @gabriely


वीडियो गेम में भी नहीं रख सकते ‘वर्चुअल गर्लफ्रेंड’

एंड्रिक को वीडियो गेम खेलने का शौक है, लेकिन उनके कॉन्ट्रैक्ट में गेमिंग को लेकर भी खास नियम बनाए गए हैं। समझौते के मुताबिक एंड्रिक किसी भी गेम में महिला किरदार के साथ रोमांटिक रिश्ता नहीं बना सकते और न ही किसी प्रकार की वर्चुअल गर्लफ्रेंड रख सकते हैं। इसके अलावा दोनों में से कोई भी अपने पुराने प्रेम संबंधों को दोबारा नहीं जोड़ सकता। यह शर्त सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हुई है और फैंस इसे लेकर लगातार मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।




Source link
#फटबलबरजल #क #वरषय #फटबलर #और #सल #क #पतन #क #बच #अनख #लव #कनटरकट #नयम #तड #त #जरमन #तय #Brazilian #Endrick #Wife #Gabriely #Bizarre #Marriage #Contract #Penalties #Breaking #Rules #Football #World #Cup

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *