इंदौर को एक साल और झेलना होगा जाम: रिंग रोड के 4 फ्लाईओवर बने कारण, सर्विस रोड पर रेंग रहे वाहन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए रिंग रोड पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर खुद जाम की सबसे बड़ी वजह बन गए हैं। तीन साल से निर्माण के नाम पर मुख्य सड़कों पर आवागमन बाधित है। संकरी और बदहाल सर्विस रोड पर वाहन रेंग रहे हैं, लेकिन निर्माण एजेंसियों की रफ्तार बढ़ने का नाम नहीं ले रही।

मुसाखेड़ी, आईटी पार्क, सत्यसाईं चौराहा और देवास नाका पर बन रहे चारों फ्लाईओवर की जनवरी-फरवरी 2026 की डेडलाइन निकल चुकी है, फिर भी 35 से 50 प्रतिशत तक काम बाकी है। हालात देखकर साफ है कि लोगों को जाम से राहत मिलने में अभी कम से कम एक साल और लग सकता है।

मुसाखेड़ी चौराहे पर सबसे ज्यादा खराब स्थिति, साल भर से बंद है मुख्य मार्ग

सबसे ज्यादा खराब स्थिति मुसाखेड़ी चौराहे की है। यहां करीब एक साल से मुख्य चौराहा बंद है। इसके बावजूद निर्माण इतना धीमा है कि अभी गर्डर लगाने और स्लैब डालने का काम भी पूरा नहीं हुआ है। मुख्य मार्ग बंद होने से पूरा यातायात संकरी सर्विस रोड पर आ गया है। नतीजा यह है कि सुबह से रात तक वाहन चालकों को भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है। आईटी पार्क, सत्यसाईं और देवास नाका पर भी हालात अलग नहीं हैं। यहां पर भी निर्माण कार्य के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

दावे तीन शिफ्ट के, लेकिन काम की गति धीमी

फ्लाईओवर निर्माण में हो रही देरी ने निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ठेकेदार एजेंसियों पर विभाग का नियंत्रण नजर नहीं आ रहा है। निर्माण शुरू होने के बाद न तो काम के चरणवार लक्ष्य तय किए गए और न ही देरी रोकने के लिए प्रभावी निगरानी की गई। तीन शिफ्ट में काम कराने के दावे किए गए, लेकिन मौके पर पर्याप्त मशीनरी और श्रमिक तक नजर नहीं आते। समयसीमा निकलने के बाद भी एजेंसियों पर सख्ती नहीं होने से निर्माण कार्य लगातार खिंचता जा रहा है।

चारों स्थानों पर सभी बाधाओं को हटा दिया गया है और ट्रैफिक बदलाव भी कर दिए गए हैं। एजेंसी को अब जल्द काम पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है। – शिवम वर्मा, कलेक्टर

चारों फ्लाईओवर पर काम की गति बढ़ गई है। कुछ स्थानों पर दिन में काम करने में बाधा आती है, इसलिए रात में काम करवा रहे हैं। – गगन भाभर, महाप्रबंधक, एमपीआरडीसी

चारों फ्लाईओवर की स्थिति

आइटी पार्क चौराहा :- फरवरी 2026 तक पूरा होना था, लेकिन 40 प्रतिशत काम बाकी

मुसाखेड़ी चौराहा :- जनवरी 2026 तक काम पूरा होना था, लेकिन 35 प्रतिशत काम बाकी

सत्यसाई चौराहा :- फरवरी 2026 तक काम पूरा होना था, लेकिन 50 प्रतिशत काम बाकी

देवास नाका चौराहा :- फरवरी 2026 तक काम पूरा होना था, लेकिन 50 प्रतिशत काम बाकी

निर्माण कब शुरू हुआ और लागत

आइटी पार्क चौराहा :- 63.32 करोड़ लागत, 865 मीटर लंबाई, 2023 में शुरू

मुसाखेड़ी चौराहा :- 67.01 करोड़ लागत, 780 मीटर लंबाई,2023 में शुरू

सत्यसाई चौराहा :- 62.44 करोड़ लागत, 765 मीटर लंबाई, 2023 में शुरू

देवास नाका चौराहा :- 74.48 करोड़ लागत, 900 मीटर, 2023 में शुरू

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 5.5 लाख की ऑनलाइन ठगी के चार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, पुणे व अहमदाबाद तक फैला है नेटवर्क

Source link
#इदर #क #एक #सल #और #झलन #हग #जम #रग #रड #क #फलईओवर #बन #करण #सरवस #रड #पर #रग #रह #वहन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *