बाबा रामदेव के पाखंडी कहने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब:बोले- चार दिन पहले प्रशंसा, अब आलोचना, मैं हिंदू समाज को तोड़ना नहीं चाहता

बाबा रामदेव के पाखंडी कहने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब:बोले- चार दिन पहले प्रशंसा, अब आलोचना, मैं हिंदू समाज को तोड़ना नहीं चाहता

बाबा रामदेव के पाखंडी कहने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब:बोले- चार दिन पहले प्रशंसा, अब आलोचना, मैं हिंदू समाज को तोड़ना नहीं चाहता


योग गुरु बाबा रामदेव की ओर से की गई आलोचना और पाखंडी कहे जाने पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पूज्य स्वामी ने चार दिन पहले ही मंच से उनकी खूब प्रशंसा की थी। अब कोई बात उन्हें अच्छी नहीं लगी होगी तो उन्होंने कह दिया। इसमें उन्हें कुछ भी असहज नहीं लगता। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा हमें स्नेह दिया है और हमने भी उन्हें सदैव अभिभावक के रूप में देखा है। हमें उनकी निंदा भी स्वीकार है और स्तुति भी स्वीकार है। हम समाज को जोड़ने के लिए हैं, तोड़ने के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि जब चार दिन पहले स्वामी ने उनकी प्रशंसा की थी, तब भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। अब आलोचना पर भी कुछ कहना उचित नहीं होगा। स्वामी ने अपने बयान में उनका नाम तक नहीं लिया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ये बातें मंगलवार को पठानकोट के लमीनी स्टेडियम में तीन दिवसीय श्री हनुमंत कथा के अंतिम दिन मीडिया से बातचीत में कहीं। इस दौरान उन्होंने AAP सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जो पार्टी हिंदू हित की बात करेगी हम उसके साथ हैं। श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना से शुरू हुआ विवाद
इस विवाद की शुरुआत अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री की एक टिप्पणी से हुई थी। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की तुलना करते हुए कहा था कि श्रीराम सीधे खड़े होते हैं, जबकि श्रीकृष्ण की मुद्रा तीन जगह से टेढ़ी होती है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के बांसुरी बजाने की मुद्रा और भगवान श्रीराम के धनुष धारण करने का भी जिक्र किया था। इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संत समाज और कई अन्य लोगों ने आपत्ति जताई थी। विवाद बढ़ने पर धीरेंद्र शास्त्री ने माफी मांगी थी
विवाद बढ़ने पर धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उनका उद्देश्य भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण में भेद करना या किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। यदि उनकी बात से किसी को दुख पहुंचा है तो वे माफी चाहते हैं। उन्होंने खुद को भगवान श्रीकृष्ण का भक्त भी बताया था। रामदेव ने नाम लिए बिना साधा था निशाना
इसी टिप्पणी को लेकर बाबा रामदेव ने 23 नवंबर को झारखंड के जमशेदपुर में महिला पतंजलि योग समिति के प्रांतीय महासम्मेलन में धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा था। हालांकि उन्होंने सीधे उनका नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बात से साफ था कि वे राम-कृष्ण की तुलना वाली टिप्पणी का जवाब दे रहे थे। रामदेव ने कहा था कि कुछ लोग न वेद-उपनिषद पढ़ते हैं, न रामायण-महाभारत और न ही संविधान को समझते हैं, लेकिन सनातन धर्म की रक्षा करने की बातें करते हैं। उन्होंने ऐसे कथावाचकों को ढोंगी और पाखंडी बताते हुए कहा था कि पहले खुद को सुधारना चाहिए। उन्होंने हिंदुओं को अंधविश्वास से बचने की सलाह भी दी और कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को उत्तेजित करना तथा हथियारों की बात करना उचित नहीं है। बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री की प्रशंसा की थी
इससे पहले 17 नवंबर को प्रतापगढ़ में आयोजित एक कथा के दौरान बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री की प्रशंसा करते हुए उन्हें भगवान का अंशावतार बताया था। इसके कुछ दिन बाद उन्होंने उनकी आलोचना की।इसी बदलाव का जिक्र करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्हें दोनों बातें सहज स्वीकार हैं।

Source link
#बब #रमदव #क #पखड #कहन #पर #धरदर #शसतर #क #जवबबल #चर #दन #पहल #परशस #अब #आलचन #म #हद #समज #क #तडन #नह #चहत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *