![]()
इंदौर पुलिस की बदसलूकी के कारण वेब सीरीज की शूटिंग बंद हो गई और पूरी यूनिट वापस लौट गई। यूनिट को इंदौर लाने वाले कलाकार कपिल खादीवाला ने आरोप लगाया कि कनाड़िया के पुलिसकर्मियों ने पैसे मांगे, नहीं देने पर यूनिट के साथ अभद्रता की। इसकी शिकायत करने पुलिस कमिश्नर के पास गए, तो वे नहीं मिले। उन्होंने कहा “कमिश्नर साहब में तो सलमान खान से भी ज्यादा एटीट्यूड है, न जाने किस बात का घमंड है।” कपिल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि वे आमतौर पर इस तरह के वीडियो जारी नहीं करते, लेकिन पुलिस के रवैये से आहत होकर उन्हें अपनी बात सार्वजनिक करनी पड़ी। उनके मुताबिक, पुलिस की कथित प्रताड़ना के कारण प्रोडक्शन यूनिट ने इंदौर में शूटिंग रद्द कर दी और मुंबई लौट गई। अब टीम किसी दूसरे राज्य में शूटिंग करने की योजना बना रही है। एसीपी से कमिश्नर ऑफिस तक लगाने पड़े चक्कर कपिल के मुताबिक, वे हाल ही में मुंबई की टीम को वेब सीरीज की शूटिंग के लिए इंदौर लेकर आए थे। इसमें राकेश दुग्गल और ईशा तलवार जैसे कलाकार शामिल थे। उन्होंने टीम को भरोसा दिलाया था कि इंदौर में अच्छी लोकेशन के साथ प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। शूटिंग से स्थानीय होटल, कैटरिंग, टैक्सी संचालकों और कलाकारों को भी रोजगार मिलता। लेकिन पुलिस की अनुमति लेने के लिए उन्हें एसीपी कार्यालय से लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय तक चक्कर लगाने पड़े। महिला पुलिसकर्मियों पर भी अभद्रता का आरोप एक्टर का आरोप है कि कनाडिया इलाके में शूटिंग के दौरान पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। भीड़ जमा होने का हवाला देकर रुपए मांगे गए। रुपए नहीं देने पर पूरी टीम को परेशान किया गया। कपिल ने महिला पुलिसकर्मियों और अन्य स्टाफ पर भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इस घटना के बाद यूनिट ने शूटिंग जारी रखने से इनकार कर दिया। दिसंबर 2024 में भी शूटिंग में अड़चन का दावा कपिल ने इससे पहले दिसंबर 2024 में लालबाग में हुई फिल्म ‘गौरीशंकर गौहरगंज वाले’ की शूटिंग का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, उस दौरान गोविंद नामदेव और बृजेंद्र काला जैसे वरिष्ठ कलाकारों के साथ शूटिंग में भी पुलिस ने अड़चनें डाली थीं। तब मंत्री तुलसी सिलावट के हस्तक्षेप के बाद मुश्किल से अनुमति मिल पाई थी। कपिल ने कहा कि एक ओर सरकार मध्यप्रदेश को फिल्म शूटिंग का हब बनाने और निर्माताओं को सुविधाएं देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर इंदौर पुलिस के ऐसे रवैये से शहर और प्रदेश की छवि खराब हो रही है।
Source link
#इदर #पलस #न #मग #रशवतअभदरत #क…शटग #छड #मबई #लट #कलकर #एकटर #कपल #खदवल #बलपलस #कमशनर #म #सलमन #खन #स #जयद #एटटयड #न #जन #कसक #घमड #Indore #News


