इंदौर में निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले दंपती के मामले में धोखाधड़ी का आंकड़ा करीब 15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

HighLights
- अनुष्ठानों के बहाने घर बुलाकर भरोसा जीतता था और रकम दोगुनी करने का झांसा
- चेन सिस्टम के तहत एक से लेकर दूसरे को देता था मुनाफा, सीए से हो रही जांच
- 28 बैंक खातों में से ज्यादातर खाली मिले, साड़ी के कारोबार की बना रहा था योजना
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ट्रेडिंग और निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले नितिन जोशी और उसकी पत्नी परागिता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस जांच में ठगी की रकम करीब 15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
अब तक 65 से अधिक पीड़ित शिकायत लेकर सामने आ चुके हैं। पुलिस को आरोपित दंपती के 28 बैंक खातों की जानकारी मिली, लेकिन ज्यादातर खाते खाली मिले हैं। कुछ खातों में तो निगेटिव बैलेंस है। घर की तलाशी के दौरान पूजा घर से केवल 13 हजार 700 रुपये मिले।
एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के अनुसार नितिन और परागिता को गिरफ्तार करने के बाद से लगातार नए पीड़ित सामने आ रहे हैं। नितिन पुजारियों और ज्योतिषियों को पूजा-पाठ और अनुष्ठान के लिए घर बुलाता था। इसी दौरान उनसे परिचय बढ़ाकर निवेश और रकम दोगुनी करने का लालच देता था। भरोसा जीतने के बाद वह उनसे रुपये ले लेता था। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर कई पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे और अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
एक से रकम लेकर दूसरे को देता था मुनाफा
पूछताछ में नितिन ने पुलिस को बताया कि वह चेन सिस्टम के तहत काम कर रहा था। एक व्यक्ति से रकम लेकर दूसरे निवेशक को मुनाफे के साथ रुपये लौटाता था। जिन लोगों ने शिकायत की है, उनमें से कुछ को नितिन पहले लाखों रुपये का मुनाफा भी दे चुका है। पुलिस अब आरोपित और आवेदकों के बैंक खातों का मिलान कर रही है। वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की मदद भी ली जा रही है।
Source link
#इदर #म #पजरजयतषय #स #ठग #क #आकड #करड #पहच #स #जयद #शकयत


