दिल्ली दंगा केस:उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से ‘सुप्रीम’ इनकार, सरकार-पुलिस से जवाब तलब – Delhi Riots Case Sc Refuses Interim Bail Umar Khalid Sharjeel Imam Seeks Response From Police Government

दिल्ली दंगा केस:उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से ‘सुप्रीम’ इनकार, सरकार-पुलिस से जवाब तलब – Delhi Riots Case Sc Refuses Interim Bail Umar Khalid Sharjeel Imam Seeks Response From Police Government

Delhi riots case SC refuses interim bail Umar Khalid Sharjeel Imam seeks response from police government

सुप्रीम कोर्ट
– फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े बड़ी साजिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत दर्ज इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में दोनों को जमानत देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने आज उनकी अंतरिम जमानत की मांग पर विचार करने से इनकार कर दिया।


मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि अंतरिम राहत की मांग पर विचार करने से पहले वह संबंधित पक्ष यानी दिल्ली पुलिस का पक्ष सुनेगी।

कपिल सिब्बल और सिद्धार्थ दवे ने की अंतरिम जमानत की मांग

उमर खालिद की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अंतरिम जमानत की मांग करते हुए कहा कि वह छह साल से अधिक समय से हिरासत में हैं। वहीं, शरजील इमाम की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने भी इसी तरह की मांग रखी। हालांकि, पीठ ने कहा कि अंतरिम राहत पर विचार करने से पहले प्रतिवादी पक्ष को सुना जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासनिक स्तर पर इन मामलों को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखने का निर्देश दिया, ताकि तीन न्यायाधीशों की पीठ का गठन किया जा सके।

जल्द सुनवाई की मांग पर सीजेआई ने क्या कहा?

उमर खालिद की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मामले की जल्द सुनवाई के लिए तारीख देने का अनुरोध किया। इस पर सीजेआई ने कहा कि पीठ को मामले के तथ्यों की जानकारी है और उसने इसके लिए पूरी तैयारी की है। उन्होंने कहा, ‘हमने अपना होमवर्क कर लिया है।’

जब सिब्बल ने पूछा कि क्या अंतरिम राहत की मांग पर सुनवाई के लिए मामला सूचीबद्ध किया जा सकता है, तो मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि मुख्य मामले को ही सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा।

Source link
#दलल #दग #कसउमर #खलद #और #शरजल #इमम #क #अतरम #जमनत #दन #स #सपरम #इनकर #सरकरपलस #स #जवब #तलब #Delhi #Riots #Case #Refuses #Interim #Bail #Umar #Khalid #Sharjeel #Imam #Seeks #Response #Police #Government

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *