पुणे कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी पर हमला:हाथ काटा, गोली मारी; वीडियो में कई बार कुल्हाड़ी चलाते दिखे, 6 हमलावर स्कूटर से फरार

पुणे कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी पर हमला:हाथ काटा, गोली मारी; वीडियो में कई बार कुल्हाड़ी चलाते दिखे, 6 हमलावर स्कूटर से फरार

पुणे कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी पर हमला:हाथ काटा, गोली मारी; वीडियो में कई बार कुल्हाड़ी चलाते दिखे, 6 हमलावर स्कूटर से फरार


महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार दोपहर शिवाजीनगर कोर्ट के बाहर हत्या के एक आरोपी पर 6 लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से उसका एक हाथ काटा और फिर उस पर गोली चलाई। घटना में मंदार मारुति किवले गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ससून जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, मंदार कोर्ट में कानूनी कार्रवाई के लिए पहुंचा था। तभी हमलावरों ने उसका पीछा किया और उस पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी दो स्कूटरों से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की है। हमले का वीडियो सामने आया घटना के वीडियो में दो लोग मंदार पर बार-बार धारदार हथियार से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हमले के बाद दोनों स्कूटर से भागते नजर आए। खून से लथपथ मंदार कुछ देर बाद उठकर चलने की कोशिश करता दिखा। बाद के वीडियो में वह फुटपाथ पर पड़ा दिखाई दिया। उसका एक हाथ कटा हुआ था और आसपास लोग खड़े थे। पुलिस के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के दौरान गोली चलाई गई थी या नहीं। चार दिन पहले ही जेल से छूटा था मंदार पुलिस के मुताबिक, मंदार किवले अप्रैल 2025 में पुणे के संतोशनगर-कात्रज इलाके में शुभम सुभाष चव्हाण की हत्या के मामले में आरोपी था। यह हत्या जमीन और पैसों के विवाद को लेकर हुई थी। इस मामले में उसे जेल भेजा गया था। वह चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस को शक है कि मंदार पर हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। हालांकि, हमले की असली वजह और आरोपियों की पहचान की जांच की जा रही है।

Source link
#पण #करट #क #बहर #हतय #क #आरप #पर #हमलहथ #कट #गल #मर #वडय #म #कई #बर #कलहड #चलत #दख #हमलवर #सकटर #स #फरर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *